गुरुवार, 7 मार्च 2013

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा: चुनाव में जीत के साथ लगाएंगे हैट्रिक

सागर। गढ़ाकोटा में रहस मेले के उद्घाटन अवसर पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में जीतकर हैट्रिक बनाएगी। केन्द्र की यूपीए सरकार मप्र के साथ भेद भाव कर रही है।

लोक सभा में पेश हुए रेल बजट में बुंदेलखंड सहित पूरे मप्र की उपेक्षा की गई है। उनका यह बजट मप्र विरोधी है। बुंदेलखंड पैकेज भी लगभग समाप्त हो चुका है। प्रदेश की सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए काम कर रही है। 2013 के विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को तीसरी बार विजयी बनाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत कुछ वर्षों में राज्य विकास के लिए काफी कुछ किया है। मप्र को ऊंचाई दी है। जो सरकारें 50 साल में कार्य नहीं कर पार्इं वह कार्य सीएम ने कुछ वर्षों में ही किए हैं।

प्रदेशाध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा के चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें प्रत्येक गांव, वार्ड, मतदान केन्द्र तक पहुंचना है। नए लोगों को भी सदस्यता दिलाना है। भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसा दल है जो कार्यकर्ता आधारित है।  महाजनसंपर्क अभियान को व्यापकता देने के लिए 4 हजार 572 टोलियां जिलों-जिलों में बनाई गर्इं हैं। राज्य के 53 हजार 194 मतदान केन्द्रों पर कार्यकर्ता   उपस्थित रहेंगे। महाजनसंपर्क अभियान के तीन बिंदू हैं जिसमें कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बीजेपी सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना और यूपीए सरकार की असफलताओं पर फोकस करना।
भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने जिले के 29 मंडलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह अभियान सफलता की ओर है। शेष दिनों में एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रदेश नेतृत्व ने हमें जो दायित्व सौंपा है उसे लक्ष्य तक पहुंचाना है। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण यादव, नारायण कबीरपंथी, धरमू राय, राजेन्द्र सिंह मौकलपुर, हरवंश सिंह राठौर, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, अशोक सिंह बामौरा, शैलेष केशरवानी, विनोद तिवारी, प्रदीप राजौरिया, गौरव सिरोठिया, डालचंद पटेल, नासिर खान, अजमेरी राईन, विजय पटेल, सौवीर जैन, याकृति जड़िया, राजेश सैनी, प्रभुदयाल पटेल, लखनसिंह, पृथ्वी सिंह ठाकुर, राजकुमार धनोरा, सुधीर यादव, राजबहादुर सिंह, नवीन भट्ट गोविंद जड़िया राजाराम पटेल, राजाराम पटेल, विनोद तिवारी, अरविंद तोमर, हीरालाल खटीक, गजेन्द्र राय, स्वतंत्र मिश्रा, रिक्की शर्मा, बारिज तिवारी, हरिओम केशरवानी, सुभाष दत्ता, प्रभुदयाल पटेल, लकी सेन, विट्टू पठान, नितिन चौधरी, आलोक केशरवानी, अखिलेश केशरवानी, विवेक तिवारी, रफीक खान, चंद्रभान यादव, प्रशांत तिवारी, नीरज तिवारी, जफर हुसैन, सफीक भाई, अपूर्व सिंघई, अनिल केशरवानी, रीतेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

दरगाह पर चढ़ाई चादर


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के नगर आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नासिर खान व मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी अजमेरी राईन के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष श्री तोमर का पीली कोठी दरगाह पर भव्य स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने बाबा साहेब की दरगाह पर चादर पेश की। प्रदेश के अमन चैन व खुशहाली की दुआ की। सांसद भूपेन्द्र सिंह एवं विधायक शैलेन्द्र जैन ने बाबा साहेब की जियारत की। इस अवसर पर जफर हुसैन, मंजीत भाटिया, शहीद खान, रफीक खान, शेख शफीक, इशरार खान, अनिल केशरवानी, अप्पू भाई, साउद भाई, गोलू केशरवानी, नीरज राठौर, फारुख खान, गब्बर खान, रफीक खान, हमीद मकरानी, यूशुफ सदर, अजीम मासाब, सौरभ सगुन, जाहिद मंसूरी, नफीश अंसारी, अनिल केशरवानी, प्यूष शास्त्री आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...