शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

सागर जिले के संक्षिप्त समाचार





मंडल अध्यक्ष 3-3 नामों के पेनल भेजे


सागर। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने जिले के समस्त मंडल अध्यक्षों को पत्र लिखकर मंडल स्तर पर वरिष्ठों को विचार विमर्श कर तीन-तीन नामों की पैनल मोर्चा के जिलाध्यक्षों को भेजे। और भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुमोदन उपरांत घोषित करें। यह जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


कुशवाहा समाज की बैठक आज


सागर। कुशवाहा समाज की युवा मोर्चा संगठन की बैठक 24 फरवरी को दोपहर एक बजे पद्माकर नगर मकरोनियां में आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि समाज के प्रांतीय अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, विशेष अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा एवं युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सहित जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे।


नवयुवक का कार्यक्रम कल


सागर। नवयुवक कुशवाहा विकास प्रगति मंच के तत्वावधान में 25 फरवरी को सुबह 11 बजे रविन्द्र भवन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भूपेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन, गोविंद सिंह राजपूत, वरिष्ठ पदाधिकारी जिला कुशवाहा क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष खेमचंद कुशवाहा, पूरनलाल, जगन्नाथ, वरिष्ठ समाज सेवी एवं समाज के स्वजातीय बंधु होंगे।


जिला स्तरीय रंगमंच प्रतियोगिता आयोजित


सागर। सरस्वती शिशु मंदिर गूगरा खुर्द में जिला स्तरीय रंगमंचीय प्रतियोगिता   का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अर्जुन राणा, मुख्य वक्ता राधिका प्रसाद गौतम थे। श्री राणा ने कहा कि शिशु मंदिर द्वारा इस तरह के रंगमंचीय कार्यक्रम से छात्रों का मानसिक विकास होगा। छात्र-छात्राओं को कला क्षेत्र में एक मंच देने की एक अनूठी मिशाल पेश की गई है।  कार्यक्रम बड़ीसंख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


नाबालिग से छेड़खानी


सागर। केसली थाना अंतर्गत ग्राम ऊंटकटा में गांव के ही एक युवक ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ घर में घुसकर जबरजस्ती की। जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊंटकटा गांव निवासी 15 वर्षीय आदिवासी युवती घर पर अकेली थी। कि तभी गांव के 20 वर्षीय गौरी राजपूत ने मौका देखकर और घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


पाकिस्तान का पुतला फूंका


सागर। हैदराबाद में हुई बम विस्फोट के विरोध में शिवसैनिकों ने सिविल लाइंस चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया।  पुतला दहन करने वालों में रवि गुप्ता, जगदीश विश्वकर्मा, देवव्रत शुक्ल, विनय जैन, विकास यादव, नंदकिशोर नामदेव, राहुल कुशवाहा, महेन्द्र पटवा, पवन पंथी आदि उपस्थित थे।


भाजपा का जनसंर्पक 25 से


देवरीकलां। भारतीय जनता पार्टी की बैठक पारस लाज में आयोजित कि गई। जिसमे भाजपा को घर -घर पहुंचने के लिए जनसंपर्क महाअभियान को लेकर चर्चा की गई।  अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अनिल ढिमोले ने कहा हमे घर -घर भाजपा पहुंचाने के लिए पार्टी की निति एवं किए कार्यो को लेकर जन जन तक पहुंचना होगा। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी अपने विचार रखते।  बैठक पूर्व राज्यमंत्री डॉ.परशुराम साहु, धीरेन्द्र मिश्रा, लीला प्यासी, लीलाधर कोष्टी, विमल जैन, सुनील प्रजापति, मनीष बडेरिया, मंजू पटेल, युधिष्ठर लोधी, अजय जैन, सुधीर बजाज, संजय विश्कर्मा आदि उपस्थित थे।


होर्डिग्स पर डाले नंबर


सागर। नगर निगम सीमा क्षेत्र में लगे होर्डिंग्स पर नम्बर डालने कार्य शुक्रवार से प्रारंभ कर दिया गया है। इसके बाद अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि नगर के पुलिस लाईन से कार्य को प्रारंभ किया गया है। समस्त होर्डिंग्स के संचालक की उपस्थिति में यह नंबर डाले गए। सूची अनुसार नंबर डालने के बाद अवैध रूप से बिना स्वीकृति के लगाए गए होर्डिंग्स को हटाने का कार्य होगा। दो दिन पूर्व समस्त होर्डिंग्स संचालकों को सूची अनुसार नगर निगम कार्यालय में शुल्क को जमा करने कहा गया था।


ग्राम विकास समिति की बैठक सम्पन्न


बीना। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक ग्राम देहरी में समिति के सदस्यों एवं तरूण -संस्कार ग्राम विकास समिति के मध्य सम्पन्न हुई बैठक में ग्राम देहरी में जन सहयोग से किए जाने वाले कार्यो की रूपरेखा बनाई गई । और श्रम दान कर एक नाडेप टांके का निर्माण किया गया। बैठक एवं श्रम दान में लोकेन्द्र सिह,प्रमोद पवार, संतोष सिंह, हाकिम सिह, विनोद सिंह, हुकुम सिह, एड अभिषेक राय ब्लॉक समन्वयक जअप नीरज शर्मा उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...