मंगलवार, 12 मार्च 2013

कसाई मंडी में पुलिस का छापा, कई गायें मिलीं, तनाव, संघर्ष, गोलीचालान

सागर। मंगलवार की सुबह मोतीनगर थाना क्षेत्र के राहतगढ़ बस स्टैंड कसाई मंडी में शहर के 6 थानों की पुलिस रेट करने पहुंची। कसाई मंडी में अवैध रूप से गौ वंश फ्रीजर में रखा पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के घर से गायों बछड़ों सहित गौ वंश जब्त किया। देखते ही देखते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के करीब 150 लोगों ने पुलिस को घेर लिया। स्थिति तनावपूर्ण होता देख पुलिस को गोलियां भी चलानी पड़ी।

मोतीनगर थाना में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार करने की भी खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे सीएसपी प्रमोद सोनकर शहर के छह थानों की पुलिस के साथ सूचना मिलने के बाद कसाई मंडी में गौ हत्या रोकने के लिए गए थे। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो कुछ घरों में गौ वंश रखा हुआ था। एक फ्रीजर में गौ मांस ठूस-ठूसकर भरा गया था। 

जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन घरों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के विरोध में क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए और करीब 150-200 की संख्या में लोग हथियार लेकिर बाहर आ गए।लोग हाथ में धार दार हथियार भी लिए थे। पुलिस से उनकी बहस हुई, झूमा झपटी हुई। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने करीब 5 राउंड फायर किए और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने कसाई मंडी से गौ वंश से भरा हुआ एक फ्रीजर एवं 7-8 गाएं, दो -तीन माह के बछड़े भी जब्त किए हैं। साथ ही कुछ लोगों के खिलाफ गौ वंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध

घटना के बाद धर्म रक्षा संगठन, शिव सैना, बजरंगदल, छत्रसाल सैना, विश्व हिन्दू परिषद सहित कई हिन्दू संगठनों ने मोतीनगर थाना पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ नारेबाजी की। हिन्दू संगठनों की मांग है कि जिस तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री मप्र में गौ संरक्षण अधिनियम की बात करते हैं वहीं प्रदेश में गौ हत्याएं रूकने का नाम नहीं ले रहीं हैं।  प्रदेश की पुलिस पर ही जब आरोपी हमला कर रहे हैं तो फिर आम लोगों का प्रदेश में क्या हाल होता होगा। आज स्थिति यह है कि पुलिस स्वयं भी सुरक्षित नहीं है। 

पुलिस आरोपियों पर रासूका लगाकर इतिश्री कर लेती है। पर उनकी गिरफ्तारी नहंी होती वे बेखौफ घूमते रहते हैं। मोतीनगर थाने में हिन्दू संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई को सराहनीय बताया। इस अवसर पर धर्म रक्षा संगठन के सूरज सोनी, संजू शर्मा, बाटू दुबे, वीरेन्द्र ठाकुर, श्रीकांत सेन, राजेश तिवारी, बजरंग दल से गणेश सोनी, शिव सैना से पप्पू तिवारी सहित कई हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...