रविवार, 10 मार्च 2013

सागर के संक्षिप्त समाचार 10 मार्च 2013


पोस्टकार्ड अभियान चलाया

सागर। विधि छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पौराणिक के नेतृत्व में परिषद कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड अभियान चलाया। यह अभियान अध्यापक संविदा शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में चलाया जा रहा है। अभियान में राज्यपाल के नाम पोस्टकार्ड लिखकर भेजे गए। अभियान में डॉ. पवन तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, लोकेन्द्र सिंह दांगी सहित अध्यापक संविदा शिक्षक वर्ग के   शैलेन्द्र सिंह गंभीरिया, राममिलन मिश्रा, कृपाल सिंह ठाकुर, बलवंत यादव, आरडी अहिरवार उपस्थित थे।

खुरई मंडल मे हुआ महाजनसंपर्क अभियान

सागर। भाजपा महाजनसंपर्क जिला प्रभारी महामंत्री संजय वापट ने बताया कि 19 मंडलों में चल रहे महाजनसंपर्क अभियान में से खुरई मंडल का अभियान पूर्ण हुआ है। अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता एवं बीजेपी की रीति नीति के विषय में व मप्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाया गया है। लोग सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर अभियान से जुड़े रहें हैं कई लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने 28 मंडल अध्यक्षों को व विधानसभा प्रभारियों को समय के पूर्व अभियान को पूर्ण करें जिससे हम मिशन 2013 के आठों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकें। यह जानकारी नवीन भट्ट ने दी।

आचार्य श्री 14 मार्च को पहुंचेगे अमरकंटक

सागर। आचार्य विद्यासागर महाराज ससंघ 14 मार्च को प्रसिद्ध जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र अमरकंटक पहुंच रहे है। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य संघ जगदलपुर से रायपुर फिर बिलासपुर होकर के अमरकंटक के रास्ते पर बिहार कर रहे है। 14 मार्च को आचार्य संघ की अमरकंटक में भव्य आगवानी की जाएगी। उल्लेखनीय है नवनिर्मित सर्वोदय तीर्थ जिनालय  की प्रतिष्ठा के लिए भव्य मंदिर का निर्माण डेढ़ दशक से जारी था। वह पूर्ण हो गया है। इसके लिए आचार्य संघ के सानिध्य मई माह में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन होने की संभावना है। आचार्य संघ अमरकंटक क्षेत्र में लगभग दो माह रूकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...