सागर। अध्यापक संविदा शिक्षक संघ की प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर दुबे, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गंभीरिया ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट के आधार पर जितना अधिकतम होगा, आपके वेतन में वृद्घि की जाएगी।
साथ ही उन्होंने संविदा शिक्षकों की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ दिलाने की बात कही। वरिष्ठता का लाभ मिलने से 2001 में नियुक्ति संविदा शिक्षकों को दो वेतन वृद्घि और 2004 एवं उससे बाद वाले प्रत्येक संविदा शिक्षक को एक वेतन वृद्घि का अतिरिक्त लाभ मिलेगा और पदोन्निति में भी नियुक्ति दिनांक से मान्य होगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें