रविवार, 24 फ़रवरी 2013

युवाओ को रोजगार से जोड़ने दृढसंकल्पित : सांसद शिवराज सिंह ने रोजगार मेले में कहा

बण्डा। मप्र शासन बेरोजगार युवाओ को रोजगार से जोड़ने की भरपूर कोशिश में लगा है प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन कर रहा है जिससे ज्यादा से जयादा से निवेश की संभावना बढेगी वही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उक्त विचार सांसद शिवराज सिंह ने बालक शाला में डीपीआईपी द्वारा आयोजित रोजगार मेला में व्यक्त किए।

गुरुवार, 24 जनवरी 2013

सरपंच के खिलाफ हाईकोर्ट का वारंट

बंडा/ मंगलवार को उच्च न्यायालय द्वारा अवमानना याचिका कि सुनवाई करते हुए सागर जिले कि बंडा विकासखंड  की ग्राम पंचायत उल्दन की सरपंच श्रीमति भावना जैन के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

सरपंच का आरोप: खदान माफिया से मिले हुए हैं नायब तहसीलदार

बंडा। ग्राम पंचायत सौरई के सरपंच नन्हे भाई राजपूत द्वारा एक आवेदन पत्र ग्रामवासियो के साथ  को अनुविभागीय अधिकारी नारायण सींग को सौंपा गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोमवार कि शाम को ग्राम पंचायत कि शासकीय भूमि पर बंडा निवासी पीडी राठौर द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर नायब तहसीलदार बहरोल द्वारा जे सी बी मशीन को जप्त कर लिया गया लेकिन बिना केस बनाये ही छोड़ दिया गया जिस कारण से ग्राम पंचायतवासियों में रोस व्याप्त है। लोगो ने नायव तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाये है।  

सोमवार, 21 जनवरी 2013

तैयारियों को लेकर हुई बैठक

बंडा। 24 जनवरी को विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया की आम सभा को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय महामंत्री गोविन्द्र सेंडे, जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री बसंत श्रीवास्तव, जिला सहमंत्री आशुतोष सोलंकी आये।  

बुधवार, 9 जनवरी 2013

इस सरकारी स्कूल की व्यवस्था देखकर खुश हो गया जांच दल

बंडा।  सर्व शिक्षा अभियांन के अन्तर्गत केन्द्रीय जांच दल की टीम ने बण्डा के जनपद प्राथमिक विद्यालय का पूरे दिन निरीक्षण किया। दल ने कक्षाओ में जाकर निर्धारित 7 बिंदूओ पर निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चो की उपस्थिति रिकार्ड मेंटनेंस और बच्चो के शिक्षा के स्तर के साथ -साथ प्रधान अध्यापक एवं शिक्षक के बीच कार्य करने में बच्चो के साथ सहयोगात्मक भावना देखकर दल ने सराहना की।  

सोमवार, 7 जनवरी 2013

चार दिन से हड़ताल पर पंचम नगर परियोजना से प्रभावित किसान

बंडा। क्षेत्र के ग्राम पगरा में बेबस नदी पर बन रहे पंचम नगर बांध परियोजना का विरोध इस योजना से प्रभावित होने वाले 11 गांव के किसान कर रहे है किसानों द्वारा बुधवार से बण्डा के बरा चौराहे पर भूख हड़ताल व धरना देना प्रारंभ कर दिया है, रविवार को किसानों के धरने को चार दिन हो गए, लेकिन अभी तक बण्डा विधान सभा से वास्ता रखने वाले जनप्रतिनिधियों का स्पष्ट रूख समझ में नहीं आया है।

शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

प्रभात फेरी की निकली शोभा यात्रा

बंडा।  सुबह सुबह नागरिको के कानो में राधे राधे श्याम मिला दे का मधूर स्वर पहुंचाने में लगी हरि नाम सर्कीतन प्रभात फेरी 10 वर्ष पूर्ण करने एवं 11 वे वर्ष में प्रवेश होने के उपलब्क्ष में नगर में  विशाल शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में वृन्दावन धाम से आए श्रीसंत आगे -आगे चल रहें थे।

लोक सेवा का प्रशिक्षण सम्पन्न

बंडा। नगर परिषद सभा कक्ष जनप्रतिनिधियो नगर परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं पार्षदो तथा   सरपंचों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2012 के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के आए हुए मास्टर टेनर्स द्वारा प्रदान किया गया।

बुधवार, 2 जनवरी 2013

शोभायात्रा निकाली गई

बंडा। वृन्दावन से आए संतो के सानिध्य में श्री हरिनाम संर्कीतन प्रभात फेरी मण्डल बन्डा द्वारा 10 वी वर्ष गांठ पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

शनिवार, 29 दिसंबर 2012

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, उधार न देने पर की थी हत्या

बंडा। पुलिस के लिए चुनौती बना अंधा हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है 1 एवं 2 दिसंबर की दरम्यानी रात में मजार के पास ग्राम कांटी के तुलसीराम पटेल की लाश मिली थी।

बुधवार, 12 दिसंबर 2012

दो भ्रष्ट सरपंच पद से प्रथक

सागर। बंडा अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा की जा रही वित्तीय अनियमितताएं की शिकायते आम हो गई हैं। इसी के चलते दो ऐसे सरपंचों को पद से प्रथक कर दिया गया था जिनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के मामले साबित हो गए थे। उन्हें अगले 8 साल तक चुनाव के अयोग्य भी घोषित किया गया।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...