गुरुवार, 14 मार्च 2013

पहली सालगिरह पर ही लगाई गर्भवति नवविवाहिता ने फांसी

खुरई। पहली सालगिरह पर पति पत्नि एक दूसरे को तोहफा देकर बधाई देते हैं लेकिन गांधीवार्ड निवासी एक पत्नि ने अपने पति को पहली ही साल गिरह पर खुद को फांसी लगाकर मौत का तोहफा दे डाला। यह बात मृतक नवविवाहिता रचना पति उमेश अहिरवार उम्र 20 के पिता मनीराम अहिरवार निवासी मंडीबामोरा ने बताया।

मंगलवार, 12 मार्च 2013

खेत में मिली जली लाश की पीएम रिपार्ट आई

खुरई। एक सप्ताह पहले बरोदिया नौनगर के पास ठाकुर बाबा के पास उसी के खेत में अमर सिंह लोधी की जली लाश मिली थी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने आसपास मिली सामग्री को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

शनिवार, 9 मार्च 2013

नवोदय में दसवीं की छात्रा को लगा करंट

खुरई। नगर में स्थापित आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय में अनियमितताएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन विद्यालय में व्याप्त अनिमितताएं सामने आती रहती हैं। इसी अनुक्रम में शुक्रवार के दिन दोपहर 3 बजे कक्षा दसवीं   की छात्रा अनुप्रिया दुबे को विद्यालय के सभाग्रह में बिजली का करेंट लगा।

6 माह में शिनाख्त भी नहीं हो सकी सिर कटी लाश की

खुरई। सितम्बर माह 27 तारीख की सुबह तड़के सुबह मस्जिद के पास सुभाष वार्ड में उसक समय सनसनी फैल गई जब खून से सना एक बोरा सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने जब बोरे को खोल कर देखा तो सबके होश उड़ गए उसमें एक युवक की बिना सिर और बिना हाथों की एक नग्न लाश निकली।

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

सेवा सहकारिता समिति के कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खुरई। शुक्रवार के दिन अनुविभागीय अधिकारी कमल सोलंकी को दो सूत्रीय मांगों को लेकर सेवा सहकारिता समिति के कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में उल्लेख है कि सेवा सहकारिता समिति के कर्मचारियों को नियमित कर वेतन निर्धारित करने तथा शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है।

आ रही है महादेव की बारात: धूम धाम से होगा शिव विवाह

खुरई। रविवार महाशिवरात्रि के दिन राजा हिमांचल की पुत्री पार्वती जी का शुभ विवाह भूतभवन कालों के महाकाल भगवान शंकर से होने जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में बड़े धूमधाम के साथ भूतेश्वर मंदिर मुक्तिधाम से भोले बमबम के जयकारों के साथ आदि देव के देव कैलाशपति की भव्य शाही बारात 10 मार्च 13 को दोपहर में निकाली जाएगी।

गुरुवार, 7 मार्च 2013

नवोदय विद्यालय के शिक्षको ने छात्र को बेरहमी से पीटा, पांच घंटे धूप में खड़ा किया

खुरई। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जिले का एकमात्र आवासीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय खुरई पिछले कुछ समय से लड़ाई झगड़ों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। लगभग तीन माह पूर्व ही विद्यालय के ही दो कर्मचारियों का विवाद अभी सुलझ भी नहीं पाया कि छात्रों में लड़ाई का एक बड़ा मामला सामने आ गया।

मंगलवार, 5 मार्च 2013

खेत में मिली युवक की जली लाश

खुरई। खुरई से राहतगढ़ रोड पर बरोदिया नौनगर के पास लखूरी ठाकुर बाबा के पास खेत में एक युवक की जली लाश उसी के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  मृतक बरौदिया नौनगर निवासी अमरसिंह पिता पर्वत सिंह लोधी उम्र 32 की लाश उसी के खेत में पड़ी मिली।

जेवर साफ करने के बहाने ठगी, 50 हजार के जेवर ले उड़े ठग

खुरई।  नगरवासियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले घरों और दुकानों की चोरी उसके बाद मोटर साइकिलें फिर चार पहिया वाहन के बाद अब नगर में ठग भी सक्रिय हो गए हैं। शर्मा वार्ड निवासी एक महिला को जेवरो की सफाई के पावडर बेचने वालों ने सफाई के बहाने 50 हजार के जेवरों की ठगी की है।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

खुरई। खुरई पुलिस ने मंगलवार को एक दुष्कर्म के फरार आरोपी वीरेन्द्र पिता सुदामा कुर्मी उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 21 फरवरी 13 को गावं की ही एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसकी रिपोर्ट सागर के अजाक्स थाने में की थी।

रविवार, 3 मार्च 2013

गौलनी में संदिग्ध हालत में व्यक्ति का मिला शव

खुरई। खुरई से रजवांस रोड पर लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम गौलनी में गांव के ही गोर्वधन पिता मथुरा प्रसाद अहिरवार उम्र 50 वर्ष का शव गांव की डीपी के पास विक्षिप्त हालत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। गोवर्धन के शव को जानवरों ने खा लिया था। जानवरों ने उसका बांया

पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाया

खुरई।  वर्ष में बढ़ रहे कई बार पेट्रोल के दामों से आक्रोशित भाजपाईयों ने तहसीली के सामने शनिवार के दिन पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोईली का पुतला जलाया और लगतार बढ़ रही मंगाई और डीजल पेट्रोल के दामों में बार बार वृद्धि से परेशान जनता से केन्द्र सरकार को उखाड़ फेकने के लिए आह्वान किया। वरिष्ट नेताओ ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबी नहीं गरीबों को ही मिटा रही है।

शनिवार, 2 मार्च 2013

समय सीमा में करें कार्य पूर्ण, पीएचई को लगाई फटकार

खुरई। शनिवार के दिन नगर के पालीटेक्निक सूचना केन्द्र में सभी विभागों की समीक्षा बैठक विधायक अरूणोदय चौबे ने ली। समीक्षा बैठक में एसडीएम कमल सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी पटैल सहित अन्य विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद थे।

शुक्रवार, 1 मार्च 2013

बोर्ड की परीक्षा में 1368 विद्यार्थी हुए शामिल

खुरई । माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का शुक्रवार के दिन शुभारंभ हुआ। जिसमें 1387 विद्यार्थियों में से 1368 विद्यार्थियों ने हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र का पेपर हल किया। जिनमें 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

घर के सामने से बुलेरो चोरी

खुरई । नगर में चोरियां रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। घरों से नगदी जेवरों और मोटर साईकिलों की चोरियों के साथ अब बड़े चार पहिया वाहनों की चोरियां भी शुरू हो गई है।

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

चार दिन से लापता युवती का कोई सुराग नहीं

खुरई। ग्राम खजरा हरचंद से एक 19 वर्षीय युवती पिछले चार दिनों से लापता है। जिसकी गुमशुदी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में की है। परिजनों ने रिपोर्ट में पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013

बूंद कंपनी के मिनरल वॉटर बॉटल में निकले शैवाल, बॉटलें जब्त, कार्रवाई शुरू

खुरई। खुरई तहसीलदार दिनेश शुक्ला उस समय सकते में आ गए जब उन्होंने स्वयं के पीने के लिए पानी की बाटल तहसील कर्मचारी काशीराम पटेल से मंगवाई। वह तहसील के सामने टिकलू टी स्टाल से एक बूंद कंपनी की मिनरल वाटर की बाटल ले आया और पाया कि उसमें पानी शैवाल भरा मटमैला गंदा है।

रविवार, 24 फ़रवरी 2013

बनहट के जंगलों में डाकू गिरोह, चरवाहों को बांधा, 45 बकरियां लूटीं

खुरई। क्षेत्र में अब डाकू भी सक्रिय हो गए हैं। एक 8 सदस्यीय डाकू गिरोह ने शनिवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे एक चरवाहे और उसके बेटे को मारपीट कर उसकी और ग्रामीणों की लगभग 45 बकरियां लूट ली। मारपीट के बाद पिता पुत्र का सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

दो कालाबाजारियो पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार,न्यायालय में पेश

खुरई।   खुरई एवं मालथौन के दो कालाबाजारियों पर पीडीएस का गेहूं बेचने और दुकानों में अनियमितताओं की जांच के बाद संबंधित थानो में मामले दर्ज किए गए है। इन दोनो के खिलाफ ईसी एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये मामले जांच के बाद खाद्य आपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन पर एवं एसडीएम कमल सोलंकी के निर्देशों पर मामला दर्ज किए गए है।

कानून एवं शांति व्यावस्थ को लेकर पूरे जिले में लगेगी 144 धारा

खुरई।  हाई स्कूल, हायर सेकंडरी और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के मद्देनजर जिला कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने पूरे जिले में परीक्षा केन्द्रों वाले शहरों में 28 फरवरी से 15 मई तक धारा 144 लागू करा दी है। इसके तहत सभी दंडाधिकारियों राजस्व अधिकारियों और पुलिस अधिकाररियों को इसे लागू कराने के आदेश भी दिए है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...