शाहगढ़। सर्राफा व्यापारी दीपक सिंघई के साथ हुई घटना के विरोध में दूसरे दिन भी गुरुवार को शाहगढ़ पूर्णत: बंद रहा। पुराना गल्ला मंडी में व्यापारी, सर्राफा व्यापारी, गल्ला व्यापारी, कपड़ा व्यवसायी, जनरल स्टोर सभी वर्ग के लोगों ने एकत्रित होकर एक आमसभा की। जिसमें वैश्य महासभा की ओर से केके कठल टीकमगढ़ व वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित किया।
गुरुवार, 7 मार्च 2013
मंगलवार, 5 मार्च 2013
शाहगढ़ में सर्राफा व्यापारी को गोली मारी
सागर। मंगलवार की शाम शाहगढ़ के एक सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर बाइक सबार व्यापारी का सामान लूट ले गए। हवा में बंदूक लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। सर्राफा व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें 108 एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।
शनिवार, 2 फ़रवरी 2013
अनियमितताओं के चलते सचिव निलंबित
शाहगढ़। जनपद पंचायत शाहगढ़ के ग्राम पंचायत सिमरियाकलां सचिव मकुन्दीलाल यादव को संभागययुक्त के पत्र क्र. 1406/शिकायत/2012 प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत सिमरियाकलां के कार्यों में मूल्यांकन से अधिक राशि आहरित कर एवं सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरित करने के कारण मकुन्दीलाल यादव सचिव ग्राम पंचायत सिमरियाकलां को पदीय कर्तव्यों के निर्वाह में दोषी
सोमवार, 21 जनवरी 2013
ज्ञान सागर कॉलेज में संभाग स्तरीय प्रतिभा-खोज परीक्षा सम्पन्न
सागर/ सिरोंजा स्थित ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में संभाग स्तरीय प्रतिभा-खोज परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के संयोजक आकाश दुबे ने बताया कि पूरे संभाग से आए लगभग 2500 विद्यार्थियों ने परीक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सेवा सहकारी समिति के चुनाव: राजेश जैन अमरमऊ अध्यक्ष बनाए गए
शाहगढ़। सेवा सहकारी समिति अमरमऊ के अध्यक्ष पद राजेश जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर स्वामीचरण यादव चुने गए हैं। रज्जोबाई अहिरवार, जिला बैंक प्रतिनिधि सतीश त्रिवेदी, उपभोक्ता भंडार परमलाल आदिवासी, विपणन संघ वीरसिंह ठाकुर, शीतगृह भरत दुबे चुने गए हैं।
मंगलवार, 8 जनवरी 2013
अवैध सागौन के 32 नग जब्त
शाहगढ़। वन परिक्षेत्र शाहगढ़ के अंतर्गत बीट कम्पाउंट आरएफ 499 टीम द्वारा गश्त चल रही थी उसी दौरान मुखबिरा की सूचना पर सूचना दी गयी कि सूजपुरा ग्राम से शाहगढ़ के लिए साईकिलों से हाथ चिरान लकड़ी लेकर लोग आ रहे है,
सदस्यता लें
संदेश (Atom)





