बांदरी। जैनधर्म शाला में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री ने कहा कि अभिमानी व्यक्ति दूसरों को कुछ नहीं कर सकता। जब तक मान का विसर्जन नहीं करोगे स्वाभिमान नहीं आएगा, सम्मान नहीं मिलेगा। मानी अहं का विसर्जन करे तो अरहम बन जाएगा, खुद में एक मात्रा बढ़ाने से खुदा बन जाएगा अहं में एक रेफ लगाओ तो अर्हं बन जाओगे। मान को विनय से जीता जा सकता है।
शुक्रवार, 1 मार्च 2013
गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013
किसानों की सरकार है भाजपा: जैन
मालथौन। जनसंदेश यात्रा बरौदियाकलां से सेक्टर के ग्राम नीमखेड़ा पहुंची जहां ग्रामीणों ने यात्रा प्रभारी सौवीर जैन को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। श्री जैन ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा जन संदेश यात्रा के माध्यम से आपके द्वारा भेजने का किया है। भजपा मंडल मालथौन के हम सभी कार्य कर्ता आपके सुख दुख में काम आने के साथ क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण भी कराएंगे।
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013
सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा ने नईदिल्ली में जंतर-मंतर पर दिया धरना
मालथौन। सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा का दो दिवसीय धरना कार्यक्रम जंतर-मंतर नई दिल्ली में संपन्न हुआ। मोर्चा के संयोजक रघु ठाकुर ने कहा कि जब तक संपूर्ण बुंदेलखंड में रेल सुविधा नहीं होगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
गुरुवार, 31 जनवरी 2013
एटीएम से निकला विकृत नोट
जरूआखेड़ा। बैंकों और एटीएम से नकली नोट निकलने की बात तो आपने कभी न कभी सुनी होगी वहीं अब एटीएम से विकृत नोट भी निकलने लगे हैं। परकोटा स्थित एटीएम से 100 रुपए का एक विकृत नोट निकलने का मामला सामने आया है।
गुरुवार, 24 जनवरी 2013
केसली के लिए सवा करोड की घोषणाए
केसली । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने केसली विकास खंड के गुरूवार को करीब सवा करोड की घोषणाए की है। केसली में पंचायत भवन के लिये 50 लाख रूपए, रैन बसेरा के लिए 30 लाख, बाजार हाट के लिए 15 लाख , पंचायत भवन के लिये 16 लाख रूपए की घोषणायें की गई है।
मंगलवार, 22 जनवरी 2013
मारूति 800 गिरी खाई में
बांदरी। ग्राम मेंहर के पास ललितपुर से सागर जाते समय मारूति 800 अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा कर पलटी खाते हुए खाई में गिर गई।
सोमवार, 21 जनवरी 2013
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
बांदरी। बांदरी थाना अंतर्गत फोर लाईन पर तेज रफ्तार से आ रही गामा ने एक महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साये लोगो ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और आरोपी ड्राईवर को पुलिस के हवाले कर दिया।
ज्ञान सागर कॉलेज में संभाग स्तरीय प्रतिभा-खोज परीक्षा सम्पन्न
सागर/ सिरोंजा स्थित ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में संभाग स्तरीय प्रतिभा-खोज परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के संयोजक आकाश दुबे ने बताया कि पूरे संभाग से आए लगभग 2500 विद्यार्थियों ने परीक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रविवार, 20 जनवरी 2013
संविदा शिक्षकों ने दिया धरना
सागर। मप्र अध्यापक संविदा शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षा विभाग में संविलियन एवं समान वेतन की मांग को लेकर जिले के 11 विकासखंडों में जिलाध्यक्ष बलवंत यादव एवं आरडी अहिरवार के नेतृत्व में धरना देकर सरकार को चेतावनी दी गई कि मोर्चा की एक सूत्रीय मांग नहीं तो 3 फरवरी को जिला स्तर पर जिले के 11 विकासखंडों से हजारों संविदा अध्यापक शिक्षक एकत्र होकर धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मंगलवार, 15 जनवरी 2013
सहकारी समिति के चुनाव संपन्न
मालथौन। सहकारी समिति मालथौन के चुनाव में भाजपा पार्टी के पेनल की एकतरफा जीत हुई है। गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र नीलकमल सिंह राजपूत द्वारा सेवा सेवा सहकारी समिति के चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज कराई है। भाजपा पेनल में गोविंद राजपूत, सिरनाम सिंह तोमर, सौवीर जैन शामिल थे। नवनिर्वाचित सदस्यों का जुलूस मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर किला प्रांगण तक निकाला गया।
ट्रेन से कटा युवक
जरूआखेड़ा। मंगलवार की शाम एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खुदखुशी का कारण अज्ञात है। मामला जांच में है। जानकारी के अनुसार चांदरमऊ निवासी भूपेन्द्र पिता बबलू पटेल उम्र 20 वर्ष जरूआखेड़ा में सब्जी की दुकान लगता था।
पंचायत भृत्य की मौत
जरूआखेड़ा। पंचायत भवन में करीब 25 वर्षों से भृत्य के पद पर पदस्थ एक अधेड़ का शव उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन रैकवार उम्र 45 वर्ष पंचायत भवन में भृत्य के पद पर पदस्थ था।
शुक्रवार, 11 जनवरी 2013
श्रीमदभागवत कथा के अंतिम दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब
गुरुवार, 10 जनवरी 2013
रूक्मणी का विवाह धूमधाम से मनाया

रजवांस। ग्राम रोंड़ा में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा द्वारका में बदल गया। द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण और रूक्मणी का विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद धर्मप्रेमियों ने कृष्ण - रूक्मणी के पैर पखारे। विवाह उत्सव के दौरान संत श्री बालविदुशी रत्नेष्वरी देवी व भजन गायक पप्पू महाराज द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों के दौरान श्रद्धालू अपने लिए रोक नहीं पाए और जमकर नाचे। बाल विदुषी रत्नेश्वरीदेवी ने भगवान श्री कृष्ण के विवाह प्रसंग पर प्रकाश डाला।
मंगलवार, 8 जनवरी 2013
खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
जैसीनगर। मप्र जन अभियान परिषद एवं नवअंकुर मां नर्मदा अभय समिति के सृजन योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पुलिस ग्राउंड पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोरी लाल प्रजापति एवं हरनाम सिंह, शिवराज सिंह, सुमन सिंह, बीसी शर्मा थे।
रविवार, 6 जनवरी 2013
जैन मुनि पर हुए हमले पर सौंपा ज्ञापन
बीना। शनिवार के दिन जैन समाज ने चौराहे पर एकत्रित होकर हमले की निंदा की एवं आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग के लिए तहसीलदार अशोक अवस्थी एवं एसडीओपी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि महाराज जी पर हमला करने वाला आरोपी मुक्तानंद स्वामी है। इससे स्पष्ट है कि वहां पर साधु के वेश में असमाजिक तत्व मौजूद हैं।
मंडी अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को
बीना। मंडी अध्यक्ष के प्रतीक्षारत चुनाव का निर्धारित समय सोमवार को कृषि उपज मंडी के सभाकक्ष में रखा गया है। मंडी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक निर्वाचन कार्यक्रम टेबिल एवं रिटर्निंग आॅफीसर के निदेर्शानुसार सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे सभी निर्वाचित सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। टाईम टेबिल के अनुसार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






