शुक्रवार, 8 मार्च 2013

अधिकारो के प्रति जागरूक हो महिलाए : उमा तिवारी

राहतगढ़। शासकीय स्नातक महाविद्यालय में अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि नगर परिसद अध्यक्ष श्रीमती उमा तिवारी, सांसद प्रतिनिधी पप्पू तिवारी एवं अध्यक्षता प्राचार्य जीएस रोहित ने की।

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

सेवाशुल्क देने के बाद भी अधूरे पड़े विकास कार्य

राहतगढ़। शासन द्वारा गांव के सुनिश्चित विकास के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ दिए जाने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं उसके बाद भी कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित नजर आ रहे हैं। ऐसा ही हाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत रजवांस का बना हुआ है।

बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

क्षेत्र में अभी से गहराने लगा जल संकट

राहतगढ़। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं तथा अनेक गांवों में बुन्देलखण्ड पैकेज के तहत पीएचई के माध्यम से नल जल योजनाऐं प्रारंभ कराई जा रही हैं वहीं ब्लॉक के अनेक गांवों में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है तथा शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीणजनों को जलसंकट से निजात नहीं मिल पा रही है।

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013

रैपिड एक्शन फोर्स ने लिया नगर का जायजा

 राहतगढ़। रैपिड एक्शन फोर्स के 50 सदस्यीय दल द्वारा सागर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में परिचय अभ्यास 4 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने राहतगढ़ नगर का भ्रमण कर नगर की स्थिति का जायजा लिया।

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

प्रशासन ने सख्ती से हटवाया वनभूमि से अतिक्रमण

राहतगढ़। नगर के वार्ड क्र. 11 से लगी वनभूमि पर कुछ लोगों ने जबरन अतिक्रमण कर लिया था जिसे प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटवाया गया।

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

मृतआत्मा के खिलाफ FIR

राहतगढ़। नगर में विगत 24 जनवरी को झण्डा लगाए जाने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में लापरवाही और क्षेत्र की अनभिज्ञता का ऐसा नमूना देखने को मिला जिसे सुनकर खुद पुलिस जवाब देने की स्थिति में नहीं है।

बुधवार, 30 जनवरी 2013

लीग मैचों का आयोजन

राहतगढ़। नगर में आयोजित किए जा रहे विधायक क्रिकेट महाकुम्भ में बरखेरा एवं चन्द्रापुर की टीमों के बीच खेले गए मैच में चन्द्रापुर टीम ने मैच जीता, दूसरा मैच शक्ति क्लब रूसल्ला एवं रिलायन्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें रिलायन्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ ने विजय प्राप्त की।

गुरुवार, 24 जनवरी 2013

मोबाइल पर आ रहे सट्टे के शुभ अंक के आफर

राहतगढ़। हैलो! क्या आपको सट्टे का शुभ अंक चाहिये? हॉं, तो आप पहले अकाउंट में निर्धारित राशि जमा कीजिये। उसके बाद आपको सट्टे में खुलने वाला शुभ अंक दे दिया जायेगा। ऐसे ही फोन कॉल आजकल मोबाइल धारकों के मोबाइलों पर आ रहे हैं।

बिन मौसम आम का पेड़ बौराया

राहतगढ़। प्रकृति किसी मौसम एवं नियम की बंधक नहीं होती जिसका उदाहरण क्षेत्र के ग्राम गाजीखेड़ा के एक कृषक भगवान सिंह यादव के आंगन में लगे आम के पेड़ बिना मौसम के बौरा रहा है।

रविवार, 20 जनवरी 2013

संविदा शिक्षकों ने दिया धरना

सागर। मप्र अध्यापक संविदा शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षा विभाग में संविलियन एवं समान वेतन की मांग को लेकर जिले के 11 विकासखंडों में जिलाध्यक्ष बलवंत यादव एवं आरडी अहिरवार के नेतृत्व में धरना देकर सरकार को चेतावनी दी गई कि मोर्चा की एक सूत्रीय मांग नहीं तो 3 फरवरी को जिला स्तर पर जिले के 11 विकासखंडों से हजारों संविदा अध्यापक शिक्षक एकत्र होकर धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

शनिवार, 19 जनवरी 2013

मानकी सलैया सहकारी समिति में निर्विरोध निर्वाचन

राहतगढ़। क्षेत्र में अधिकतर समितियों में निर्विरोध निर्वाचन दिन-प्रतिदिन संपन्न होते जा रहे हैं, इसी तारतम्य में सेवा सहकारी समिति मानकी सलैया में निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर अमरसिंह राजपूत, सभी सदस्यों की सहमति से निर्वाचित हुए, जिला सहकारिता बैंक प्रतिनिधि जंगबहादुरसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष ब्रजलाल लोधी, बैजन्तीबाई राजेन्द्रसिंह, समिति सदस्य हरगोविन्द कुर्मी, बलरामसिंह राजपूत, हेमन्तसिंह, जाहरसिंह, राजपूत, जगदीशसिंह गुर्जर, कस्तूरीबाई, आदि शामिल हैं।

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

अध्यापकों का ब्लॉक स्तरीय धरना 20 को, समान वेतन की मांग

राहतगढ़। अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा के प्रान्तीय आह्वान पर 20 जनवरी रविवार को ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन स्थानीय बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास किया जा रहा है। जिसमें ब्लॉक के समस्त अध्यापक, संविदा शिक्षक एवं गुरूजी शामिल होंगे, यह जानकारी देते हुए संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार कपूर ने बताया है कि 17 वर्षों से हो रहे शोषण के विरूद्ध अब आरपार की लड़ाई होगी। 

बुधवार, 16 जनवरी 2013

राहतगढ़ सोसायटी के चुनाव निर्विरोध संपन्न

राहतगढ़। वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति राहतगढ़ के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पप्पू तिवारी, उपाध्यक्ष नारायणसिंह यादव, श्रीमती अवधरानी ठाकुर एवं सदस्य प्रवीण गोस्वामी, ब्रजेश अग्रवाल, श्रीमती किरण अग्रवाल, अतुल तिवारी, मदनगोपाल चौबे, मो. नईम, मथुराप्रसाद बनाए गए।

मंगलवार, 15 जनवरी 2013

भाजपा मण्डल की कार्यकारिणी घोषित

राहतगढ़। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह ठाकुर, संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष जाहरसिंह बमूरा की अनुशंसा पर राहतगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगदीशसिंह लोधी द्वारा 64 सदस्यीय नवगठित कार्यकारिणी घोषित की गई।

सेवा सहकारी समितियों के चुनाव संपन्न

राहतगढ़। क्षेत्र में विगत दिनों सेवा सहकारी समितियों के चुनाव संपन्न हुए जिनमें सेवा सहकारी समिति मानकी सलैया में अमरसिंह राजपूत, जंगबहादुर सिंह ठाकुर, जाहरसिंह राजपूत, हेमन्तसिंह, बलराम सिंह, जगदीश सिंह गुर्जर, ब्रजलाल, हरगोविन्द कुर्मी, बैजन्तीबाई एवं काशीबाई तथा सेवा सहकारी समिति ऐरन मिर्जापुर में जसवंत लोधी, पुष्पेन्द्र मीणा, गौराबाई मीणा, भागबाई मीणा, पवन लोधी, रामबाबू कुर्मी, मूरतसिंह कुर्मी, ब्रजेन्द्रसिंह ठाकुर एवं बंशीलाल राय सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।

शनिवार, 12 जनवरी 2013

शासकीय कन्या हाईस्कूल में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

राहतगढ़। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में शासकीय कन्या हाईस्कूल में धूमधाम से मनाई गई। शासन के निदेर्शानुसार छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया, रेडियो पर प्रसारित पल-पल कार्यक्रम के अनुसार सभी छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी सूर्य नमस्कार किया।

पाक की कायराना हरकत व दरिंदगी पर अधिवक्ता संघ ने की निंदा

राहतगढ़। विगत दिनों देश की सरहद पर भारत मां की रक्षा करते हुए भारत माता के दो वीर सपूतों पर पाक सैनिकों द्वारा की गई कायराना हरकत जिसमें पाक सैनिकों द्वारा गोलाबारी कर कायरतापूर्ण तरीके दो जवान शहीद कर दिए गए तथा पाक के कायर सैनिकों द्वारा जो नापाक दरिंदगी दिखाई वह बेहद निंदनीय कृत्य है

बुधवार, 9 जनवरी 2013

जैन मुनि पर हमले के विरोध में निकाला मौन जुलूस

राहतगढ़। गुजरात के सिद्ध जैन तीर्थ गिरनार जी में वंदना कर रहे मुनि श्री 108 प्रबलसागर जी महाराज पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले से आहत सकल दिगम्बर जैन समाज राहतगढ़ ने इस घृणित कार्य करने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कड़ी कार्यवाही न किए जाने के विरोध में मौन जुलूस निकाल कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

क्षेत्र में ठंड का प्रकोप, तुषार पाले से फसलों को नुकसान

राहतगढ़। उत्तर भारत सहित समूचा मध्यप्रदेश भी ठंड की चपेट में आ गया है। जिसका प्रकोप विगत् रात्रि देखने को मिला। ठंड की वजह से घरों में रखे बर्तनों पर बर्फ जम गई जिससे सब्जी उत्पादक किसानों की सब्जी की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

रविवार, 6 जनवरी 2013

मातृभाषा गौरव जागरण पर संगोष्ठी आयोजित


राहतगढ़।  नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मातृभाषा गौरव जागरण अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर हुआ जिसकी अध्यक्षता शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक बीपी राय द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ पीएन तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य पीसी कोष्ठी थे। 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...