गुरुवार, 27 जून 2013

टापू बना रहली: 48 घंटे से लगातार बारिश, चारों ओर अफरा तफरी

योगेश सोनी/रहली। पिछले 48 घंटो से लगातार बारिस के चलते सुनार नदी सहित आसपास की सभी नदिया उफान पर है इसके साथ ही सतधारा ,चैरई  नदियों के भी पुल के उपर से पानी बह रहा है रहली टापू बनकर रह गई है यहां से जाने के लिये सभी मार्ग बंद हो चुके है।

रविवार, 24 फ़रवरी 2013

टायर फटने से सोयाबीन का ट्रक पलटा

रहली। नगर के काछी पिपरिया तिराहा की मोड के पास रविवार को एक ट्रक जिसमें सोयाबीन भरा हुआ था अनियंत्रित होकर पलट गया  जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया  हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा घायल होने की खबर नहीं है।

रविवार, 10 फ़रवरी 2013

संघ के दो दिवसीय शिविर का समापन

रहली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा नगर के कालेज ग्राउड में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसके समापन के दौरान रविवार को रहली और गढ़ाकोटा के स्वयंसेवको के द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो पर एक विशाल पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के दौरान नगर में जगह -जगह स्वागत द्वार बनाए गए।

सोमवार, 21 जनवरी 2013

पल्स पोलिया की खुराक पिलाई

रहली। पल्स पोलिया टीकाकरण अभियान के तहत विगत दिवस निधारित केन्द्रों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। 5 वर्ष तक के लक्षित बच्चों को पोलियों रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई।  साथ ही बच्चों की टीकाकरण संबंधी जानकारी भी एकत्रित की गई।

रविवार, 20 जनवरी 2013

रहली कॉलेज मैदान पर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

गढ़ाकोटा/ स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम रहली से घोषित किया गया। जिसमें 91 अंक प्राप्त कर गढ़ाकोटा के गरीब छात्र राजेश जिसके पिता रमेश साहू किराना दुकान में मजदूरी का कार्य करते हैं उसकी मेहनत सफल रही  और प्रथम इनाम अल्टो कार जीत कर खुशी मनाई।

लूट का आरोपी गिरफ्तार

रहली। ढावा पर लूट करने वाले निगरानी बदमाश को घंटों पीछा करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार में सबार निगरानी बदमाश का पुलिस वाहनों से घंटो पीछा किया। बदमाश और पुलिस के वाहन फिल्मी स्टाईल में घंटों बस स्टैंड की सड़क पर दौढ़ते रहे।  बदमाश ने मंगलवार -बुधवार की दरमियानी रात सागर रोड स्थित एक ढावा पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन ढावा मालिक ने डर के कारण रिपोर्ट नहीं की।

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आज

रहली । स्वामी विवेकानंद क्षेत्रीय जागरूकता समिति के तत्वाधान में विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम शनिवार दोपहर 2 बजे कालेज मैदान से पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा घोषित किया जाएगा।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

पाठक सेवा सहकारी समिति के नए अध्यक्ष चुने गए

रहली। सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियो के लिए हुए मतदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरूण पाठक और कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी मोहन यादव आमने सामने रहे। कुल सदस्यो में कांग्रेस समर्थित 4 सदस्य होने के बाबजूद भी कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी को 2 वोटें मिलीं। रहली समिति में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। बाकी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

रविवार, 13 जनवरी 2013

40 हजार की सागौन जब्त

रहली। विगत रात्रि वन विभाग एवं रहली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जीप में करीब 40 हजार की सागौन की लकड़ी ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अंधेरे की आड़ में भाग निकले। पुलिस ने लकड़ी सहित वाहन जब्त किया है एवं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

नस्ल सुधरेगी दूध उत्पादन बढ़ेगा

रहली।  बुदेलखण्ड क्षेत्र देश का पिछड़ा इलाका है यहां पर अशिक्षा तथा बेरोजागरी अधिक है। रोजगार के लिए कृषि तथा पशुपालन प्रमुख आधार है बुदेलखंण्ड में देशी नस्ल के पशु अधिक है लेकिन उनकी दुग्ध क्षमता कम है नस्ल सुधारने से दूध उत्पादन क्षमता बढ़ेगी यह बात नस्ल सुधार अभियान के तहत गजानन ग्रुप द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में पीयूष भट्ट ने कही ।

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

बिजली संकट: किसानों ने कराया बाजार बंद, हुआ चक्काजाम

रहली। निकटतम ग्राम चांदपुर में आस-पास के सैकडों किसानों ने विद्युत सप्लाई में समय परिर्वतन एवं पूरे समय विद्युत प्रदाय हेतु घटना प्रदर्शन कर बाजार बंद कराया सड़को पर सैकडों ग्रामीणों की भीड़ के कारण कई घंटों तक चक्का जाम भी बना रहा ।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

रिश्तेदार ने ही कर डाला रेप और मर्डर

सागर।  शुक्रवार की शाम रहली के ग्राम छिरारी में 6 वर्ष की मासूम बच्ची का लहूलुहान शव मिलने के बाद पुलिस जांच में यह सामने आया है कि उस मासूम के दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले एवं उसके पडौसी ने ही उसको अपनी हवस का शिकार बनाया था। आरोपी ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए मासूम बच्ची का गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...