मंगलवार, 12 मार्च 2013

रहस मेले में जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला, 1070 मरीज हुए लाभान्वित

सागर। आयोजित किए जा रहे रहस मेला में जिला स्तरीय स्वास्थ मेला लगाया गया जिसमें क्षेत्र के लगभग 1 हजार लोग लाभांवित हुए। मेला में मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरण की गई। निशक्तजनों की जांच विकलांगता प्रमाण पत्र उपकरण वितरण के साथ मरीजों को भोजन की भी निशुल्क व्यस्था की गई। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव एवं जिले के वरिष्ठ चिकित्सक सीएमओएच डॉ सीएल गोस्वामी के द्वारा किया गया।

गुरुवार, 7 मार्च 2013

अभिषेक के नेतृत्व में युवाओं ने किया जोरदार स्वागत

 गढ़ाकोटा।  रहस मेला के शुभारंभ करने के लिए आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का युवा नेता अभिषेक भार्गव के नेतृत्व में चनौआ में हजारों युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया यहां प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत उपरांत उन्हें रैली के रूप में बिंदी तिराहा होते हुए रहस मेला प्रांगण स्थल तक ले जाया गया।

रविवार, 3 मार्च 2013

मेले को लेकर युवा कर रहे जनसंपर्क

गढ़ाकोटा। युवा कार्यकर्ता सम्मेलन  7 मार्च को रहस मैदान गढ़ाकोटा में   आयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर गढ़ाकोटा रहली एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर संपर्क करके सम्मेलन में आने का बुलावा दिया जा रहा है। वहीं गढ़ाकोटा में भी प्रचार-प्रसार तेजी से चल रहा है।

शनिवार, 2 मार्च 2013

युवा सम्मेलन एवं रहस मेला की तैयारियां जोरो पर, तोमर पहली बार गढ़ाकोटा आएंगे

गढ़ाकोटा। नगर में राज्य स्तरीय पंचायती राज्य सम्मेलन एवं लोकोत्सव तथा युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर है जिसमें मेला उद्घाटन करने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर पहली बार गढ़ाकोटा आएंगे। उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा भी आएंगे।

शुक्रवार, 1 मार्च 2013

भार्गव ने युवा सम्मेलन में पहुंचने का किया आह्वान

गढ़ाकोटा। शाहपुर की लाल बिल्डंग परिषर में भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अभिषेक भार्गव ने कहा कि प्रत्येक घर से हर समाज से कार्यकर्ता को युवा सम्मेलन में पहुंचाना है। इस उद्देश्य को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। आज का युवा देश की आवाज है। और राजनैतिक रुप से भाजपा में युवाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

रहस मेला एवं युवा सम्मेलन की बैठक संपन्न

गढ़ाकोटा। इस बार रहस मेला के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शिरकत करेंगे। उनके द्वारा विवेकानंद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं विशाल युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को भी को संबोधित करेंगे जिसमें रहली विधान सभा क्षेत्र के पच्चीस हजार से भी अधिक युवाओं को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है।

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2013

मंत्री भार्गव करेंगें मुफ्त दवा एवं स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन आज

गढ़ाकोटा। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में  23 फरवरी को दोपहर 12 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल मुक्त दवा वितरण केन्द्र एवं विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया जाएगा।

वार्डों में चल रहा गृह संपर्क

गढ़ाकोटा। स्वामी विवेकानंद सार्ध-शती कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर इकाई गढ़ाकोटा के द्वारा नगर के सभी वार्डो में गृह संपर्क किया जा रहा है। जिसमें आज बाजार वार्ड में भ्रमण कर विवेकानंद जी के साहित्य और उनके चित्र घर-घर देकर जनमानस से उनके अमृतमय विचारों को आत्मसात करने की अपील की गई। इस अवसर पर सब्जी मंडी प्रांगण में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

दिखावा, अहंकार और अवसाद दोनों को बढ़ाता है : मुनिश्री

गढ़ाकोटा। बड़ा जैन मंदिर प्रांगण में सुबह आयोजित धर्मसभा में 108  मुनि अजित सागर महाराज ने धर्मावलम्बियो को संबोधित करते हुए कहा की कुछ बाते प्रदर्शन के बिना आकार ही नहीं ले पाती है। वही कुछ बाते प्रदर्शन करते ही अपना स्वरुप खो बैठती है।

सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

जीर्णोद्धार के साथ प्राणप्रतिष्ठा

गढ़ाकोटा। नगर के प्राचीन खेर माता के मंदिर का जीर्णोद्धार एवं देवी  श्री महासरस्वती जी, महाकाली मां एवं महालक्ष्मी जी सहित श्री गणेश भगवान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना की गई। पंडितो के द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से स्थापना कराई गई।

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

क्रिकेट के साथ अन्य खेलकूद स्पर्धाएं भी हों : अभिषेक भार्गव

गढ़ाकोटा। आज के दौर में क्रिकेट का जुनून युवाओं के साथ -साथ बड़े और महिलाओं तक के सर चढ़कर बोल रहा है और यही कारण है की वोमेन वर्ल्ड कप भी आयोजित कराया जा रहा है।  इसी क्रम में क्रिकेट के माध्यम से जनप्रतिनिधि भी खेलो को बढावा दे रहे है। विधानसभा स्तरीय, ग्रामीण स्तरीय टूर्नामेंट भी कराए जा रहे है ताकि युवाओ को भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

गढ़ाकोटा में लोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ

गढ़ाकोटा। मध्य प्रदेश लोक सेवा के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 के तहत नगर में केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव के प्रयासो से मध्य प्रदेश लोक सेवा प्रदाय केन्द्र का आज दमोह फटका मेन रोड के भवन में शुभारंभ हुआ।

बुधवार, 30 जनवरी 2013

नजयाई जैन मंदिर में विराजे श्रीजी

गढ़ाकोटा। नगर में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान एवं पूज्य मुनिश्री क्षमासागर जी महाराज एवं मनिश्री अजितसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से नजयाई जैन मंदिर में धूमधाम से श्रीजी की स्थाना की गई। जिसमें प्रात: जैन मित्र मिलन द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जो पथरिया रोड मंदिर पहुंची। वहां से श्रीजी की शोभायात्रा आरंभ हुई।

रविवार, 20 जनवरी 2013

रहली कॉलेज मैदान पर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

गढ़ाकोटा/ स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम रहली से घोषित किया गया। जिसमें 91 अंक प्राप्त कर गढ़ाकोटा के गरीब छात्र राजेश जिसके पिता रमेश साहू किराना दुकान में मजदूरी का कार्य करते हैं उसकी मेहनत सफल रही  और प्रथम इनाम अल्टो कार जीत कर खुशी मनाई।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

40 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे परीक्षा में, पंचायत मंत्री भी देंगे परीक्षा

गढ़ाकोटा। स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को रहली विधानसभा क्षेत्र में विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जिसका उद्देश्य अपने देश, राज्य और क्षेत्र विकास को लेकर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी 75 परीक्षा केन्द्रों पर बैठकर सामान्य ज्ञान की परीक्षा देंगे।

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

मौत बनकर आई मिनी बस, 2 मासूमों की मौत, 2 गंभीर, चक्काजाम


गढ़ाकोटा/ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा में पथरिया से गढ़ाकोटा आ रही एक मिनी बस सड़क पर दो बच्चों को कुचलने के बाद सड़क किनारे बने घर में जा घुसी जिससे दो मासूमों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस जब्त कर मामले की तहकीकात शुरु कर दी है। घटना के बाद घोघरा गांव के ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया सूचना मिलते ही भाजयुमो प्रदेश मंत्री पं. अभिषेक भार्गव भी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को संवेदना व्यक्त की। 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...