गुरुवार, 14 मार्च 2013

श्रीधाम एक्सप्रेस से 6 लाख की चोरी

बीना। ट्रेनों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ रही चोरियों से जीआरपी और आरपीएफ के प्रति यात्रियों में असुरक्षा की भावना जन्म लेने लगी है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में राजधानी एक्सप्रेस, हबीबगंज एक्सप्रेस में चोरियों की वारदातें हुईं थीं इनमें से एक वारदात के आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़ा भी गया।

मंगलवार, 12 मार्च 2013

सागर के संक्षिप्त समाचार 11 मार्च 2013


भक्तिभाव से मनाया शिवरात्रि पर्व

बीना। रविवार को महाशिव रात्रि का पर्व शहर में श्रृद्धाभाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी शिव मंदिरों को फूलों की सजावट से आकर्षक बनाया गया था। महादेव का विशेष अभिषेक किया गया। श्रृद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की एवं   बम-बम भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

सुखी रहना चाहते हो तो भले कर्म करो : निरंकारी

बीना। सुख दीने सुख होत है दुख दीने दुख हो। अगर इंसान अपना भला चाहता है तो दूसरे के भले की कामना भगवान से करे। हर इंसान सुखी जीवन जीना चाहता है तो दूसरों को सुख देना सीखें। रविवार को उक्त उद्गार गांधी वार्ड स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग समारोह में दिल्ली से पधारे निरंकारी संत टीआर टंडन ने व्यक्त किए।

शनिवार, 9 मार्च 2013

नारी का सशक्तिकरण ही देश सशक्तिकरण-विधायक

बीना। शुक्रवार को महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें सैकडों की संख्या में महिलाएं शामिल हुए वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चन्द्रा रत्नाकर प्राचार्य थी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रीमति विनोद पंथी ने की सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर के शुरू हुआ।

ग्राम उत्सव के साथ मनाया महिला जागरूकता दिवस

बीना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की योजना अन्तर्गत ग्राम उत्सव के साथ महिला जागरूकता कार्यक्रम मनाया  ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुरयाना ने श्रीराम मंदिर प्रागंण पर  ग्राम उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत कई कार्यक्रम ग्रामीण जनो को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किए जिसमें स्वच्छ घर प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सबसे अच्छे तरीके से अपने घर को रखने के लिए मीरा बाई और मोहर बाई को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।

बिजली कटौती से स्कूली बच्चे हो रहे प्रभावित

बीना। तहसील मुख्यालय से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम गुरयाना के स्कूली बच्चो का भविष्य बिजली विभाग की कार्यगुजारी के कारण अन्धंकार में है ।  क्योकि ऐसी स्कूली परीक्षा की घंडी में गुरयाना गांव की बिजली व्यवस्था पिछले 20 दिनो के ठप्प  पडी है ।

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

अधिनियम को ताक पर रखकर हो गया कृषि मंडी में विशेष सम्मेलन

बीना। कृषि मंडी बीना को नवनिर्वाचित मण्डी अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नायक अपने व्यक्तिगत कारणों से अब मण्डी अधिनियम को ताक पर रखकर बैठकें आयोजित कराने लगी हैं। शुक्रवार को कृषि मण्डी सभा गृह में मण्डी सदस्यों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया।

गुरुवार, 7 मार्च 2013

मॉ पर हाथ उठाया तो गोली मार दी

बीना। नगर मुख्यालय से 5 किमी दूर स्थित ग्राम धनौरा में गुरूवार को गोली चालन की घटना में आरोपी की मॉ एवं दोस्त घायल हो गए। दोनों को शासकीय चिकित्सालय बीना लाया गया जहां उसे उन्हें सागर रेफर कर दिया गया।

ऐसे तहसीलदार से तो खाली कुर्सी भली

बीना। जब से बीना तहसीलदार के रूप में महेन्द्र गुप्ता बीना आए हैं तभी से तहसील कार्यालय में पेंडिंग फाईलों का भार बढ़ता चला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार अक्सर अपनी डाइस पर न बैठकर केबिन में बैठे रहते हैं। बीना तहसील में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले भटकते रहते हैं।

मंगलवार, 5 मार्च 2013

कोचिंग क्लासों पर नहीं कसी जा रही लगाम

बीना। शहर तथा कस्वाई क्षेत्रों में बिना पंजीयन कराए धड़ल्ले से कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। अनुभवहीन बिना योग्यता के संचालक कोचिंग चलाकर बच्चों को गुमराह कर भविष्य बर्बाद करने में जुटे हुए हैं। सौ-सौ छात्रों की एक शिफ्ट में कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर का समापन

बीना। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का समापन समारोह एसडीएम कर्मवीर शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रभारी प्रचार्य डॉ.एके जैन की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के स्त्रोत है युवओं को वृहद संकल्पना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

रविवार, 3 मार्च 2013

आचार्य दयासागर महाराज का नगर में मंगलप्रवेश कल

बीना। नेमीगिरी (बंडा) तीर्थक्षेत्र के प्रेरणा स्त्रोत मुनिश्री नेमीसागर महाराज के परम शिष्य बुंदेलखंड के प्रथम आचार्य 108 श्री दयासागर जी महाराज का मंगल प्रवेश 5 मार्च को बीना में होगा। आचार्य श्री के परम भक्त प्रदीप टड़ैया ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री दयासागर जी महाराज की भव्य अगवानी की तैयारियां नगर के जैन धर्मावलंबियों द्वारा जोर शोर वे की जा रही हैं।

जनपद एडीओ के साथ सरपंच ने की मारपीट

बीना। जनपद पंचायत में कार्यरत सहायक विकास विस्तार अधिकारी के साथ सरपंच और उसके साथियों ने सड़क पर मारपीट की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरोल सरपंच मुन्नालाल पटेल पिता दलपत पटेल ने सहायक विस्तार अधिकारी सुखलाल अहिवार के साथ स्टेट बैंक े सामने मुन्नालाल ने नशे की हालत में टक्कर मार दी और उसके साथियों ने भी मारपीट की

महिला चोर पुलिस गिरफ्त में

बीना। भोपाल-विलासपुर पैसेंजर में दो यात्रियों का सामान चोरी करने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफतार कर लिया। उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया गया। जीआरपी पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे संजय पिता चुन्नीलाल जैन 35 वर्ष निवासी गंजबासौदा एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी भोपाल- विलासपुर पैसेंजर में चढ़ रहे थे।

शनिवार, 2 मार्च 2013

250 बीड़ी मजदूरों का हुआ नेत्र परीक्षण

बीना। द्वारा बीड़ी मजदुरो के लिए नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को नगरपालिका परिषद कालेज तिराहा बीना में किया गया। जिसमें करीब 250 बीड़ी श्रमिको का नेत्र परिक्षण किया गया एवं उन्हे दिनांक 15 मार्च को चश्मों का वितरण किया जाएगा।

गुलाबगंज रेल दुर्घटना के मृतक को शहीद अवार्ड दिया जाए

बीना। एससीएसटी यूनियन ने गुलाबगंज स्टेशन पर हुई दुर्घटना को लेकर दोषियों पर एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की एवं मुआवजा की बात कही। विगत दिनों गुलाबगंज स्टेशन पर हुई घटना को लेकर एससीएसटी यूनियन ने उस घटना की निंदा की ओर मंडल रेल प्रबंधक को यूनियन ने पत्र लिखा उसमें उल्लेख किया कि स्वर्गीय भगवादास ने रेल्वे संपत्ति की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को गवा दिया।

शुक्रवार, 1 मार्च 2013

'आओ बनाएं अपना गांव' के अंतर्गत विचार विमर्श

बीना। जनपद पंचायत सभागार में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की मासिक बैठक जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुई बैठक में आओ बनाए अपना गांव के अतंर्गत  ग्राम उत्सव कार्यक्रम एवं नारी सशक्तिकरणकरण पर समिति के सदस्यो से  विचार विमर्श किया ।

पूर्व मंत्री ने राधौगढ़ पहुंचकर दी श्रीमती आशासिंह को श्रद्धांजली

बीना। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिह की धर्मपत्नि श्रीमति आशासिंह के देहावसान का समाचार सुन उनके मंत्री मंडल में मंत्री रहे प्रभुसिंह ठाकुर अपने साथियों सहित राधौगढ़ पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

कम्प्यूटर शिक्षा के लिए 80 छात्राएं पंजीकृत

बीना। शासकीय कन्य महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत 28 दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण शुभारंभ अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ.चंदा रत्नाकर ने कम्प्यूटर ज्ञान को समय की मांग बताया। छात्राओं को बड़ी लगन से कम्प्यूटर का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेने की समझाइस दी।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...