सागर। भाजापा शासन में प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण में रूचि नहीं ले रहे जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम प्रारंभ हो गया है।
हेण्डपंपों और कुंओ मे जल स्तर तेजी से गिर रहा है। ग्रामीण जनता द्वारा शिकायतें करने के बाद भी पीएचई के अधिकारी बंद पडी नलजल योजनाओं, हेण्डपंपों की मरम्मत और कुंओ के गहरीकरण मे रूचि नहीं ले रहे। यह बात सुरखी विधायक गोविंद राजपूत ने जनसंदेश यात्रा के दौरान कही।
वे गत दिवस जनसंदेश यात्रा के साथ शोभापुर, सूखा, अगरिया, ओरिया, सागोनीपुरैना आदि ग्रामों मे पहुंचे। इस मौके पर कोमल अहिरवार अगरिया, बिरजू महराज, दरयाव सिंह, राजकुमार सिंह, रामराज सिंह, दशरथ ठाकुर, देवेन्द्र वकील, रिशिराज, जितेन्द्र भारद्वाज सहित सैकडो ग्रामीवासी उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें