मंगलवार, 5 मार्च 2013

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

खुरई। खुरई पुलिस ने मंगलवार को एक दुष्कर्म के फरार आरोपी वीरेन्द्र पिता सुदामा कुर्मी उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 21 फरवरी 13 को गावं की ही एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसकी रिपोर्ट सागर के अजाक्स थाने में की थी।

एसडीओपी सी के आर्य ने बताया कि पीड़ित महिला ने इसकी रिपोर्ट खुरई थाने में न कराकर सागर अजाक्स थाने में की थी जिसकी डायरी प्राप्त होेने पर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही थी आरोपी घटना के दिन से ही फरार था। महिला के खुरई थाने में रिपोर्ट दर्ज न कराकर अजाक्स थाने में कराने के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि महिला ने एक एएसआई नाम लिए बगैर के पक्षपात पूर्ण रवैए को लेकर उसने ऐसा किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...