बीना। नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत नगरपालिका कर्मचारियों ने मढिया वार्ड पहुंचकर घरों से कचरा उठाया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने वार्डों में हो रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।
अभियान के दूसरे दिन नगरपालिका कर्मचारियों ने दो पहियों में शहर के 8 वार्डों में सफाई की। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रताप वार्ड, आचवल वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, मढिया वार्ड, सुभाष वार्ड, मस्जिद वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड एवं गांधी वार्ड पहुंचकर सफाई की।
नपाध्यख श्रीमति पार्वती राय ने कहा कि शहर की सफाई के लिए सभी दैनिक एवं स्थाई सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है कहीं से भी शिकायत मिलती है तो संबंधित सफाई कर्मचारी या फिर मुकद्दम के विरूद्ध कार्रवाई होगी। सफाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी एसएल सिंहल, सफाई व्यवस्था प्रभारी नजीब काजी, पार्षद गिरजाबाई, पूरन अहिरवार, विष्णु तिवारी, गुंचू तिवारी, नफीस खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें