बीना। अखिल भारतीय गीता सम्मेलन के प्रारंभ में श्रीदेव रघुनाथ मंदिर परिसर में संगीतमय भागवत कथा सप्ताह का आयोजन 20 दिसंबर से शुरू हो रहा है। विश्व गीता प्रतिष्ठानम के तत्वाधान में आज से 26 दिसंबर तक अखिल भारतीय ख्याति लब्ध विदुषि प्राची पाराशर मेनपुरी उत्तर प्रदेश के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षण महोत्सव में भागवत कथा का रसपान भक्तजन करेंगे।
आयोजन के मीडिया प्रभारी पं. आशीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकृष्ण कुमार अग्रवाल की स्मृति में आयोजित भागवत कथा के मुख्य यजमान श्रीमति चंद्राणी अग्रवाल, डॉ.विष्णु अग्रवाल, महेश अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक संपन्न होगी।
गीता रामायण एवं भागवत का त्रिवेणी संगम
अखिल भारतीय गीता सम्मेलन में बीना में पहली बार गीता, रामायण एवं भागवत कथा का त्रिवेणी संगम होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय ख्याति लब्ध संत एवं विद्वानों के प्रवचन एवं गीता मानस सम्मेलन का अयोजन भी किया जाएगा। जिसमें अवंतिका पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्य उज्जैन, युवराज स्वामी श्रीमाधव प्रपन्नाचार्य नागपुर, गीता मानस प्रवक्ता श्यामजी मनावत शाजापुर एवं आचार्य रमेशकुमार पाण्डेय उज्जैन के प्रवचन व उद्बोधन इन तीनों महाग्रन्थों पर आधारित किए जाएंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें