राहतगढ़। अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा के प्रान्तीय आह्वान पर 20 जनवरी रविवार को ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन स्थानीय बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास किया जा रहा है। जिसमें ब्लॉक के समस्त अध्यापक, संविदा शिक्षक एवं गुरूजी शामिल होंगे, यह जानकारी देते हुए संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार कपूर ने बताया है कि 17 वर्षों से हो रहे शोषण के विरूद्ध अब आरपार की लड़ाई होगी।
जब तक शासन समान कार्य के लिए समान वेतन एवं शिक्षा विभाग में संविलियन नहीं करता तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। चरणबद्ध आन्दोलन के तहत 3 फरवरी को जिला स्तर एवं 17 फरवरी को विधायक के निवास पर धरना होगा। धरना में ब्लॉक के सभी अध्यापकों, संविदा शिक्षकों एवं गुरूजियों से शामिल होने की अपील की है। अपील करने वालों में राजीव तिवारी, आरएल अहिरवार, अजय मिश्रा, नवनीत ताम्रकार, विक्रम राजपूत, दिनेश राय, संगीता गर्ग, राजेन्द्र गुर्जर, चन्द्रभान कोरी, विनोद ताम्रकार, सुखलाल रावत सहित अनेक शिक्षक शामिल हैं।
समान वेतन देने की मांग
देवरीकलां। सहायक अध्यपाक को समान वेतन वृद्धि के हिसाब से नियामानुसार 2500 रुपए बनती है जबकी उन्हे केवल 2300 रुपए की वेतन वृद्धि का लाभ मिल रहा है। सहायक अध्यापक सुशील कुमार भारतद्वाज ने यह अरोप लगाते हुए बताया कि शासन प्रशासन के पदाधिकारीयों कि नियत मे खोट है। जिस कारण समान वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सहायक अध्यापक संवर्ग से अपील की कि एकत्रित होकर अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखें।
धरना 20 को
सागर। प्रांतीय अध्यापक संयुक्त मोर्चा मप्र के आह्वान पर जिले के समस्त विकासखंडों में अध्यापकों संविदा शिक्षक, अतिथि गुरुजी के मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यक्रम के अनुसार 20 जनवरी को जिलों के समस्त ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्षों के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। आंदोलन के अगले चरण में 3 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा एवं 17 फरवरी से विधायकों के निवास पर अध्यापक संविदा शिक्षक गुरुजी आदि समस्त लोग धरना देंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें