शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

गुरूद्वारा में प्रकाश पर्व मनाया गया

खुरई।  गुरूद्वारा परिसर में सिक्ख धर्म के दसवें गुरू गोविंददास जी की के प्रकाश पर्व पर सुबह 6 बजे से नगर के प्रमुख मार्गों से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के पश्चात पाठ एवं कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कीर्तन के पश्चात   संगत द्वारा लंगर का आयोजन किया गया लंगर के बाद रात्रि 9 बजे से बच्चों द्वारा सांस्कृतिक शबद कीर्तन किया गया।

ज्ञानी जी द्वारा दीवान सजाकर साखी कीर्तन हुआ। कार्यक्रम का समापन रात 12.30 बजे किया गया। जयंती के अवसर पर निरंजन सींग सलूजा, त्रिलोकसिंह अजमानी, अजीत सिंह अजमानी, हरविंद सिंह चावला, गुरभेजसिंह हूड़ा, तरनजीतसिंह छाबड़ा, गुरभेज सिंह छाबड़ा, रोशनलाल अरोरा, बॉबी चावला, बबलू चावला, गुरूबक्श चावला, हरजीत सलूजा, गुरदीप छाबड़ा, गौरव पाल सलूजा, पम्मी सलूजा, बलवीरसिंह भोगल, राजू हूड़ा, मोन्टी, लल्लू राजपाल, पिक्के राजपाल, त्रिलोक राजपाल, जीत मिंदर, राजा सहित महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...