सागर। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने आज जनसुनवाई में 65 आवेदकों की समस्याए सुनी और उन्हें निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मंगलवार को स्थानीय कलेक्टर कक्ष में सम्पन्न जनसुनवाई में मोमिनपुरा तुलसी नगर सागर की रेहाना बेगम ने आवेदन प्रस्तुत किया कि पोलियोग्रस्त 20 वर्ष आयु की है और बरतन मांजकर जीवन यापन करती है।
उन्होंने अनुरोध किया कि वे सिलाई का काम कर लेती है इसलिए उन्हें रोजगार चलाने सिलाई मशीन दिलवाई जाए। इस संबंध में कलेक्टर ने जिला रेडक्रास सोसायटी मद से रेहाना बेगम को तुरन्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराने राशि स्वीकृत की । जनसुनवाई में रतनगंज कोरेगांव से आयी शोभारानी धानक ने आवेदन दिया कि 16 दिसंबर की रात्रि में उनके घर में अचानक आग लग गई थी जिससे उनकी गृहस्थी का सामान जल गया और दो बकरी भी जल कर मर गई । उन्होंने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की । इस संबंध में कलेक्टर ने तुरन्त तहसीलदार सागर से राहत प्रकरण स्वीकृत कराया और 8 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक भी शोभारानी को वितरित किया ।
इसके अतिरिक्त शोभारानी को आदिम जाति कल्याण विभाग की अतिसंकटापन्न सहायता योजना में दो हजार रुपए की राशि स्वीकृत की । जनसुनवाई में सुरखी की गुड्डीबाई रावत गौंड ने आवेदन दिया कि गांव के एक अनावेदक महाराजसिंह ने उनके मकान की भरी भराई नींव खुदवा दी है और उनकी जमीन पर वाउन्ड्री बनाकर रास्ता रोक दिया है । उन्होंने अनुरोध किया कि अनावेदक द्वारा आवेदक की जमीन पर किए गए वेजा कब्जा को हटवाया जाए। इस संबंध में कलेक्टर ने एसडीएम सागर को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए ।
जनसुनवाई में ग्राम सीपुरखास के वंशी कुशवाहा और ग्राम बसिया गंगे के भागीरथ ने आवेदन दिए कि उनके कपिलधारा कुआं और रोजगार गारंटी योजना से कुआं के निर्माण कार्य में मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और संबंधित सरपंच सचिव ने फर्जी मस्टर भरकर राशि निकाल ली है ।
जनसुनवाई में ग्राम सीपुरखास के वंशी कुशवाहा और ग्राम बसिया गंगे के भागीरथ ने आवेदन दिए कि उनके कपिलधारा कुआं और रोजगार गारंटी योजना से कुआं के निर्माण कार्य में मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और संबंधित सरपंच सचिव ने फर्जी मस्टर भरकर राशि निकाल ली है ।
उन्होंने मजदूरी का भुगतान दिलवाने का अनुरोध किया साथ ही सरपंच सचिव की जांच करने का अनुरोध किया । इस संबंध में कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसीईओ जिला पंचायत को ताकीद किया कि वे संबंधित ग्राम पंचायतों के कार्यो की जांच करें, संबंधित सचिव और सब इंजीनियर को बुलाकर जांच कर प्रतिवेदन अविलम्ब प्रस्तुत करें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें