मंगलवार, 8 जनवरी 2013

बिजली संकट: किसानों ने कराया बाजार बंद, हुआ चक्काजाम

रहली। निकटतम ग्राम चांदपुर में आस-पास के सैकडों किसानों ने विद्युत सप्लाई में समय परिर्वतन एवं पूरे समय विद्युत प्रदाय हेतु घटना प्रदर्शन कर बाजार बंद कराया सड़को पर सैकडों ग्रामीणों की भीड़ के कारण कई घंटों तक चक्का जाम भी बना रहा ।

ग्रामीण चाहते थे कि कड़ाके की ठंड के कारण देर रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक दी जाने वाली सप्लाई दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक दी जाए एवं पूरे विद्युत बिल जमा होने के कारण वांदपुर क्षेत्र के लोगो को छिरारी एवं गौरझामर की तर्ज पर पूरे समय 20 घंटे विद्युत प्रदाय की जाए। बाजार बंद वाहन रूकने के कारण तहसीलदार कुलदीप पारासर एवं थाना प्रभारी बीडी पांडे ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रमुख राकेश जैन, चांदपुर दीपक कौतू, नीरज दुबे, मुकेश जैन से चर्चा कर उनकी मागों का ज्ञापन लेने के पश्चात आन्दोलन समाप्त कराया व आश्वसन दिया कि इन समस्याओं के बारे में विद्युत अधिकारियों से चर्चा का शीघ्र निपटाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...