सागर। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सके, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले में अन्त्योदय मेले आयोजित किए जा रहे है।
इसी क्रम में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले में वर्ष 2013 में आयोजित किए जाने वाले अन्त्योदय मेलों को कलैण्डर निर्धारित कर आयोजन तिथियां निर्धारित की है । तदनुसार 10 जनवरी को जनपद मुख्यालय मालथौन में अन्त्योदय मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें मालथौन जनपद के सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र और मालथौन नगर पंचायत क्षेत्र के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अन्त्योदय मेले के लिए वर्ष 2013 में निर्धारित कैलेण्डर अनुसार 10 जनवरी 2013 को मालथौन में, 18 जनवरी को बण्डा में, 30 जनवरी को केसली में तथा 14 फरवरी 2013 को जनपद मुख्यालय शाहगढ़ में अन्त्योदय मेले आयोजित किए जाएंगे।

खण्ड स्तरीय लोक कल्याण शिविर 11 को सिलौधा में
सागर। आमजनों की शिकायतों का निराकरण यथासंभव उनके पास के गांव में ही कराया जा सके, इस हेतु जिले में लोक कल्याण शिविरों के आयोजनों का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में 11 जनवरी को सिलौधा (खुरई) में प्रात:11 बजे से खण्ड स्तरीय लोक कल्याण शिविर आयोजित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें