खुरई । ग्राम बेरखेड़ी निवासी सीमा पति नितिन अहिरवार उम्र 35 वर्ष ने थाने में आकर शिकायत की कि वह अपनी बड़ी बहिन के घर गढ़ौला जागीर आई थी।
सोमवार की रात लगभग 12 बजे गढ़ौला जागीर निवासी बैजनाथ पिता बलराम अहिरवार घर में घुस आया और बुरी नियत से हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा विरोध करने पर उसने चाटों और घूसों से उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के बाद एक्सीडेंट का मामला दर्ज
खुरई। विगत दिनों 18 जनवरी 13 के लगभग शाम 6 बजे बीना-खुरई रोड स्थित गैस गोदाम के पास मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 15 एमजी 0170 के चालक द्वारा वीरेन्द्र कुर्मी पिता अमोल कुर्मी निवासी पठारी जिला विदिशा हाल निवासी खुरई को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय अस्पताल से दुर्घटना का मेमो आया था, जांच उपरांत मामला सही पाए जाने पर आरोपी मोटर साईकिल चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 आईपीसी 134, 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें