बुधवार, 30 जनवरी 2013

नजयाई जैन मंदिर में विराजे श्रीजी

गढ़ाकोटा। नगर में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान एवं पूज्य मुनिश्री क्षमासागर जी महाराज एवं मनिश्री अजितसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से नजयाई जैन मंदिर में धूमधाम से श्रीजी की स्थाना की गई। जिसमें प्रात: जैन मित्र मिलन द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जो पथरिया रोड मंदिर पहुंची। वहां से श्रीजी की शोभायात्रा आरंभ हुई।

जैन समाज के श्रद्धालु एवं नागरिक बंधुओं ने आरती उतारकर भगवान का आशीर्वाद लिया। प्रमुख मार्गों से चलती हुई यह शोभायात्रा नजयाई मंदिर पहुंची। जहां पर भगवान का अभिषेक किया गया एवं बेदी पर विराजमान हुए। दोपहर में शांति विधान का आयोजन हुआ तथा रात्रि में जैन यूथ फोरम के सदस्यों द्वारा संगीतमय आरती और भक्तांबर पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालचंद सिमरिया, अरविंद वकील, विक्की जैन, लालू गुंजोरा, राकेश शांत, राकेश बम्होरी विशेष सहयोग रहा। 

जैन समाज के महामंत्री रवीन्द्र उमरा ने कहा कि सभी के प्रयासों से यह कार्य पूर्ण हुआ है। जिससे धार्मिक भावनाएं प्रवल होंगी। बल्लू सिमरिया ने सभी कार्य विधिन विधान से संपन्न कराए। शोभा यात्रा में पे्रमचंद उमरा, भागचंद जैन, दयाचंद चौका,   लालू गुंजोरा, बंटू जैन, महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना जैन, सुधा जैन, ज्योति हरदी, मीना चक्की वाले, मंजू सिमरिया, पप्पू गुंजोरा, सुनीता वैसाखिया, अहमेन्द्र जैन, नीरज दमोह, निक्की जैन, पदमचंद निम्मा बारमोदी आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...