खुरई। ग्राम सिमरिया में स्व.राजेन्द्र सिंह मेमोरियल किक्रेट टूनार्मेंट के 7 वें दिन टूर्नामेंट का दूसरा क्वाटर फायनल मैच गमिरिया-मुकारमपुर के बीच खेला गया।
जिसमें गमिरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 58 रन बनाए, लक्ष्य पीछा करने उतरी मुकारमपुर की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर दिया और इसमें मैन आॅफ द मैंच रहे मुकारमपुर के सुरेन्द्र यादव रहे। टूर्नामेंट का तीसरा क्वाटर फायनल मैंच बरोदिया के बीच खेला गया। जिसमें बनहठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 83 रन का लक्ष्य रखा, बरोदिया की टीम ने 4 विकेट खोकर 83 रन बनाकर जीत हासिल की। इस मैंच में पथरिया के प्रशांत को मैन आॅफ दा मैच का पुरस्कार दिया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें