गुरुवार, 24 जनवरी 2013

सरपंच का आरोप: खदान माफिया से मिले हुए हैं नायब तहसीलदार

बंडा। ग्राम पंचायत सौरई के सरपंच नन्हे भाई राजपूत द्वारा एक आवेदन पत्र ग्रामवासियो के साथ  को अनुविभागीय अधिकारी नारायण सींग को सौंपा गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोमवार कि शाम को ग्राम पंचायत कि शासकीय भूमि पर बंडा निवासी पीडी राठौर द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर नायब तहसीलदार बहरोल द्वारा जे सी बी मशीन को जप्त कर लिया गया लेकिन बिना केस बनाये ही छोड़ दिया गया जिस कारण से ग्राम पंचायतवासियों में रोस व्याप्त है। लोगो ने नायव तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाये है।  

ग्राम बासी धनसींग का कहना है कि इसके पूर्व भी उक्त मशीन जिस पर अक्षत कन्ट्रकंशन कम्पनी लिखा हुआ है। राजस्व विभाग द्वारा अबैध उतखनन करते हुए पकडा था लेकिन प्रशासन द्वारा मसीन को बिना कार्रवाही के छोड दिया गया था इसी प्रकार ग्राम बासी देवी सींग का कहना है कि उक्त मसीन द्वारा सोमवार को शासकीय भूमि पर अबैध खनन करते हुए पकडा गया था लेकिन बिना कार्रवाही के मसीन को छोड दिया था जिससे गांव कि निस्तार कि भूमि पर अबैध खनन किया गया है जिस कारण से कार्रवाही की जाये 


इनका कहना है 


हमारे सामने बंडा निवासी पीडी राठौर की जेसीबी मसीन द्वारा अबैध खनन शासकीय भूमि पर किया जा रहा था जिसको प्रसासन द्वारा मौके से पकडा गया था लेकिन मसीन को छोड दिया गया है जिससे ग्रामवासियों के साथ एक आवेदन पत्र कार्रवाही हेतु एस डी एम साहब को सौंपा गया है 
नन्हे भाई, सरपंच ग्राम पंचायत सौरई 

शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है जिसकी जांच कि जा रही है 
नारायण सिंह ठाकुर, एसडीएम बंडा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...