सागर/ केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार सिंदे द्वारा आरएसएस एवं भाजपा के खिलाफ दिये गये बयान के विरोध में भाजपा द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान सागर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमक मंडी चौराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि हिन्दू और भगवा का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का यह बयान महज वोट बैंक की राजनीति है। भाजपा नेता डॉ. विनोद तिवारी ने कहा कि सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के खिलाफ इस प्रकार की बातें पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर अशोक सिंह बामोरा, राजेश सैनी, रवि ठाकुर, राकेश केशरवानी, पंकज मुखारया, गौरव सिरोठिया, शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, लक्ष्मी नारायण यादव, लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरैया, नितिन शर्मा, रामेश्वर नामदेव, संजय चौबे, हर्षवर्धन चौबे, आलोक केशरवानी, प्रदीप राजौरिया आदि लोग उपस्थित थे।
कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को
मप्र जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री के आओ बनाए अपना स्वर्णीम मप्र के कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 25 जनवरी को स्वीडिस मिशन स्कूल में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। जिसमें जिले की ग्रामविकास प्रस्फुटन समितियों, स्पंदन समितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं से दो हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री राघव जी होंगे। उद्घाटन मंत्री गोपाल भार्गव करेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें