बंडा/ मंगलवार को उच्च न्यायालय द्वारा अवमानना याचिका कि सुनवाई करते हुए सागर जिले कि बंडा विकासखंड की ग्राम पंचायत उल्दन की सरपंच श्रीमति भावना जैन के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।
हाईकोर्ट के एकल पीठ के न्यायमूर्ती राजेंद्र मेनन द्वारा प्रकरण में सरपंच की अनुउपस्तिथि को गंभीर मामला माना है जिस पर वारंट जारी किया गया है ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत उल्दन के सचिव रूपनारायण चैबे द्वारा एक अवमानना याचिका तत्कालीन कलेक्टर ई रमेश कुमार तत्कालीन सीईओ मंजू खरे सरपंच भावना जैन वा तत्कालीन सचिव संदीप पटैल के विरुद्ध दायर की गई है जिस पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए उक्त बेलिवल वारंट जारी किया गया है याचिकाकर्ता की और से अधिवक्ता लाल ज्ञानन्द्र सींग बघेल द्वारा पेरवी की जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें