बुधवार, 16 जनवरी 2013

पुलिस ने नहीं लिखी छेड़छाड़ की रिपोर्ट

खुरई। दिल्ली गेंगरेप के बाद सभी राज्यों में महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी के मामलों के लिए कमर कस ली है लेकिन कहीं कहीं इन मामलों में लापरवाही वरती जा रही हैं। बरोदियाकलां चैकी अंतर्गत ग्राम खटौरा निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने भाई के साथ आकर एसडीओपी सी के आर्य से शिकायत की कि उसके ही गांव के एक युवक ने उसके साथ बुरी नियत से छेड़खानी की जिसकी रिपोर्ट बरोदियाकलां चैकी में की लेकिन चैकी प्रभारी मुकेश शाक्य ने पक्षपात करते हुए केवल 151 का मामला दर्ज किया है और कार्यवाही न होने से आरोपी सरेआम घूम रहा है। 

 पीडित लड़की ने बताया कि वह 12 जनवरी को आरोपी मानसिंह की दकान पर चाय की पत्ती लेने गई। चाय पत्ती अंदर से लाने का कहकर अंदर गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा इसमें उसकी पत्नि ने सहयोग किया। उसकी पत्नि ने बाहर से दरवाजे भी बंद कर दिए। जब वह चिल्लाई तो उसके ही गांव के एक युवक ने दरवाजे खोले। परिवार में बताने पर चैकी में मामला दर्ज कराया लेकिन चैकी प्रभारी मुकेश शाक्य ने वैसी रिपोर्ट नहीं लिखी जैसी लिखाई गई थी। 

कार्यवाही न होने से आरोपी खुलेआम घूम रहा है। इस बात की लिखित शिकायत एसडीओपी सी के आर्य से की है। इस संबंध में चैकी प्रभारी मुकेश शाक्य   से पूछने पर बताया कि उस समय उसने छेड़खानी का मामला नही बताया था। यदि दुबारा आकर शिकायत करेगी तो वह मामला भी दर्ज कर लिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए एसडीओपी से संपर्क करने पर शहर से बाहर होने के कारण जानकारी नहीं मिल सकी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...