बुधवार, 16 जनवरी 2013

राहतगढ़ सोसायटी के चुनाव निर्विरोध संपन्न

राहतगढ़। वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति राहतगढ़ के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पप्पू तिवारी, उपाध्यक्ष नारायणसिंह यादव, श्रीमती अवधरानी ठाकुर एवं सदस्य प्रवीण गोस्वामी, ब्रजेश अग्रवाल, श्रीमती किरण अग्रवाल, अतुल तिवारी, मदनगोपाल चौबे, मो. नईम, मथुराप्रसाद बनाए गए।


साथ ही बैंक प्रतिनिधि में रामकुमार पप्पू तिवारी, किसान सहकारी शीतग्रह में प्रवीण गोस्वामी, विपणन सहकारी संस्था में मदनगोपाल चौबे एवं जिला सहकारी संघ में ब्रजेश अग्रवाल प्रतिनिधि नियुक्त किए गए। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का पुष्प माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में समिति प्रबंधक दिलीप गोस्वामी, सुनील तिवारी, मण्डल अध्यक्ष जगदीशसिंह लोधी, पुष्पेन्द्र मीणा, सीताराम विश्वकर्मा, मनोज नामदेव, दारासिंह जाट, कमलसिंह कोलुआ, बीएस शर्मा, पीएस राजपूत, मनोज कुर्मी सहित अनेक लोग शामिल थे। 


सहकारी समिति सेमराझिला


सेवा सहकारी समिति ग्राम सेमराझिला के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष राजाबाबू राय, उपाध्यक्ष एवं बैंक जिला प्रतिनिधि गोलू राय, सदस्य सलीम रंगरेज, बलराम राय, उमाकान्त पाराशर, कमलाबाई, राजेन्द्र, रघुवीर, तुलसाबाई, गुलाब आदि निर्विरोध चुने गए। इसके साथ ही सेवा सहकारी समिति हिरनखेड़ा में भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीमति नाजमा बी गामा सरकार, उपाध्यक्ष रामदयाल धाकड़, सदस्य गफ्फार खॉं, मुबीन खॉं, विन्द्रावन चैबे, अवधेश अहिरवार, शेरा शर्मा कठोंदा, जाकिर हुसैन, श्रीमति फैमीदा बी, तैयुब खान आदि निर्वाचित हुए। इसके अलावा सेवा सहकारी समिति भैंसा में भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें अध्यक्ष प्रणयसिंह राजपूत निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर अनेक लोगों ने बधाई दी। 


झिला में रामकिशन जलंधर में सुक्कोबाई बनीं सरपंच


राहतगढ़। जनपद पंचायत अंतर्गत दो ग्राम पंचायतों में रिक्त सरपंच के पदों पर पंचायत सरपंच के चुनाव विधिवत संपन्न हुए जिनमें ग्राम पंचायत झिला एवं ग्राम पंचायत जलंधर में निर्वाचन प्रक्रिया हुई जिसमें सरपंच को चुनने विधिवत मतदान हुआ। जनपद सीईओ आरके गोस्वामी ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिसमें ग्रामीण मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया उसके बाद डाले गए मतों की गणना कराई गई। ग्राम पंचायत झिला में सरपंच पद के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिनमें रामकिशन अहिरवार उर्फ राजू सरपंच पद पर निर्वाचित हुए तथा ग्राम पंचायत जलंधर में दो महिला प्रत्याशी भाग्य आजमा रही थीं जिनमें श्रीमती सुक्कोबाई आदिवासी सरपंच पद पर निर्वाचित हुई। निर्वाचन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी सहित अनेक कर्मचारी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...