खुरई। कबीर वार्ड निवासी गोपाल पिता जमना प्रसाद शास्त्री ने मंगलवार की रात शिकायत दर्ज कराई कि उनके धर पर चार हमलावरों ने सफेद रंग की सफारी गाड़ी क्रमांक यूपी94 बी 0011से रात लगभग 11.15 बजे आए और घर के बाहर गाली गलौच कर फायरिंग करने लगे।
दरवाजे खुलवाकर परिवार वालों के साथ घक्का मुक्की की और मेरे बेटे रामशास्त्री को भी जान से मारने की धमकी दी। उस समय वह घर पर नहीं था। हो हल्ला सुनकर पास में ही रहने वाले हरिहर चौबे और महेश कुर्मी ने ललकारा तो सभी बदमाश धमकी देते और फायंरिंग करते गाड़ी से भाग गए। बदमाशों की पहचान बताते हुए बताया कि रवि चौबे,भरत रावत,बबलू पंडित और अजय पटैरिया ये सभी खितवांस जिला ललितपुर निवासी है।
रिपोर्ट में यह भी है कि दरअसल उनकी पुत्री रमा पुरोहित खितवांस में व्याही है अब वह विधवा है। उसका पुत्र शिवकांत पुरोहित 27 नवम्बर 12 से गुमशुदा है जिसकी गुमशुदी की रिपोर्ट उसी थाने में दर्ज है। किसी बात को लेकर उनकी पुत्री को पड़ोसी और पुलिस परेशान कर रहे। इस बात का पता लगाकर यहां तक आ गए और हमला कर धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 336, 457, 323, 506बी और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें