गुरुवार, 17 जनवरी 2013

एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


सागर। गुरुवार को रक्षित केन्द्र सागर के सामुदायिक भवन में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अभय सिंह पुलिस अधीक्षक ने संबोधित किया।  जिला सत्र न्यायाधीश एचपी सिंह द्वारा कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की संवेदनशीलता बढ़ाने व पुलिस कार्यवाही एवं विवेचना में संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखना चाहिए साथ ही विवेचना के स्तर को सुदृढ़ बनाने पुलिस अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया।


विशेष सत्र न्यायाधीश भरतभूषण श्रीवास्तव द्वारा महिला संबंधी अपराध, विवेचना में साक्ष्य संकलन में विवेचक की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. दिवाकर शर्मा विभागाध्यक्ष समाज शास़्त्र डॉ. हरिसिंह गौर विवि द्वारा समाज शास्त्रीय दृष्टिकोंण से महिलाओं की स्थिति पुरातन काल से आधुनिक काल तक की स्थिति से अवगत कराया। 

संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग रमनवाल  द्वारा घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में व्याख्यान दिया गया। कार्यशाला का समापन पुलिस महानिरीक्षक पंकज श्रीवास्तव द्वारा किया गया।  साथ ही पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील रहने, प्री रजिस्टेÑशन, आधुनिक तरीके से अनुसंधान करने नए कानून की जानकारी रखने, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही निरंतर करना, महिलाओं से छेड़खानी व महिला अपराध रोकने के लिए पुलिस द्वारा स्कूल, कालेज चौराहों पर निरंतर पेट्रोलिंग करने निर्देश दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...