रहली। सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियो के लिए हुए मतदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरूण पाठक और कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी मोहन यादव आमने सामने रहे। कुल सदस्यो में कांग्रेस समर्थित 4 सदस्य होने के बाबजूद भी कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी को 2 वोटें मिलीं। रहली समिति में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। बाकी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
रहली सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए अरूण पाठक और मोहन यादव के बीच मतदान हुआ। जिमसें अरूण पाठक विजयी हुए। सेवा सहकारी समितियों के संचालक मंडल के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बुधवार को हुई प्रक्रिया में 9 में से 8 समितियो के संचालक मंडल के पदाधिरियों का चुनाव निर्विरोध हुआ। इसके अलावा सेवा सहकारी समिति रहली में सुनील यादव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सागर प्रतिनिधि,उपेंद्र शुक्ला जिला थोक उपभोक्त भंडार सागर प्रतिनिधि, मनोज खटीक कृषक सहकारी शीत ग्रह सागर प्रतिनिधि, अनिल अवस्थी विपणन सहकारी समिति मर्यादित रहली प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए।
रहली समिति के चुनाव अधिकारी कुंजबिहारी दुबे रहे। अरूण यादव के अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थको ने जश्न मनाया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर मे बाजे गाजे के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाला। नागरिकों ने जगह -जगह अरूण पाठक का पुष्पाहार से स्वागत किया।
रहली समिति के चुनाव अधिकारी कुंजबिहारी दुबे रहे। अरूण यादव के अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थको ने जश्न मनाया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर मे बाजे गाजे के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाला। नागरिकों ने जगह -जगह अरूण पाठक का पुष्पाहार से स्वागत किया।
अन्य आठ समितियो का निर्वाचन निर्विरोध हुआ
सेवा सहकारी बैंक अंतर्गत 9 समितियो में से रहली समिति को छोड़ शेष 8 समितियो में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सेवा सहकारी समिति खैराना में सरोजरानी पचैरी अध्यक्ष सरमन सींग उपाध्यक्ष, पूनाबाई महिला उपाध्यक्ष,खमरिया समिति में कमलाबाई तिवारी अध्यक्ष करनसींग लोधी उपाध्यक्ष रामवती दांगी महिला उपाध्यक्ष कड़ता तुलसीराम अध्यक्ष उमेश कुमार उपाध्यक्ष संतोषरानी महिला उपाध्यक्ष बलेह अमानसींग अध्यक्ष बहादुर सींग उपाध्यक्ष तारारानी महिला उपाध्यक्ष जूना मानसींग कुर्मी अध्यक्ष हर्ष कुमार बिल्थरे उपाध्यक्ष गीतारानी कुर्मी महिला उपाध्यक्ष धनगुंवा दरयाब सींग अध्यक्ष रमेश कुमार उपाध्यक्ष ताराबाई जगदीश महिला उपाध्यक्ष चांदपुर दीपक कौतू अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर जयंती बाई महिला उपाध्यक्ष छिरारी भावसींग अध्यक्ष कमलेश तिवारी उपाध्यक्ष सियारानी प्रजापति महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पटनाबुजुर्ग में संचालक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण न होने पर चुनाव नहीं हुआ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें