शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

केण्डल मार्च: गोपाल भार्गव ने दिलाई शपथ, हजारों का हुजूम

सागर/ राज्य सरकार के निर्णयानुसार प्रदेश के अन्य जिलों की तरह सागर जिले में भी 18 जनवरी को महिला सम्मान रक्षा दिवस मनाया गया। सागर जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को सम्पन्न महिला सम्मान रक्षा दिवस के गरिमामय आयोजन में स्थानीय नगर निगम स्टेडियम में शाम 4 बजे से समाज के प्रत्येक वर्ग से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए।

जहां प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने महिलाओं के प्रति अपने संज्ञान में आए अपराधों की रोकथाम हेतु सदैव सक्रिय रहने की शपथ ग्रहण कराई । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिविराजसिंह के द्वारा प्रदेश की जनता के नाम भेजे गए संदेश का वाचन किया।  


प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे शामिल




खुरई। इसी तारतम्य में स्थानीय पं. केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में शाम 4.30 बजे सामूहिक रूप से सभी को शपथ दिलाई गई, जिसमें धर्म, जाति, क्षेत्र के भेद मिटाकर महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार को समाप्त करने के लिए वचनवद्ध रहेंगे। शपथ का वाचन जनपद अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा गौंड़, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति सहोद्राबाई राय एवं एसडीएम कमल सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया, जिसका अनुसरण उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, आम नागरिकों सहित छात्र-छात्राओं ने किया। कार्यक्रम में शपथ के बाद मुख्यमंत्री का संदेश एसडीएम कमल सोलंकी ने किया, तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं घट रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपने-अपने उदबोधन व्यक्त किए।  


कार्यक्रम में जिनेन्द्र गुरहा, बलराम यादव, हेमचंद बजाज, रामनिवास माहेश्वरी, कमलेश राय, लक्ष्मन चंदेल, हरविंदर सिंह चावला, राशिद बेग, बाबू सिंह पटेल, यूनिस खान, तहसीलदार दिनेश शुक्ला, नायब तहसीलदार शैबालसिंह, एसडीओपी सीके आर्य, नपा सीएमओ आरबीएस राजौरिया, बीईओ कनिष्क चैबे, प्राचार्य व्हीके चितले, बीआरसी एके जैन, आरएस शर्मा, प्राचार्य आरके नामदेव, एम अवस्थी प्राचार्य सहित समस्त शालाओं के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक सहित नगर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।


नारी का सम्मान हमारी परम्परा : विधायक



राहतगढ़। महाविद्यालय में विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक गोविन्दसिंह राजपूत उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी का सम्मान हमारी परम्परा है, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने का हम सभी का दायित्व है तथा महिलाओं के सम्मान के प्रति हम सभी को सजग रहना आवश्यक है। 

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन करते हुए सभी को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त महिला अधिकारों की रक्षा हेतु शपथ दिलाई। साथ ही एसडीएम एसके अग्रवाल, तहसीलदार डीएन त्रिवेदी, समाजसेवी हाफिज हारून, सीईओ आरके गोस्वामी, टीआई अशोक पाण्डेय, प्राचार्य राजकुमार कपूर सहित अनेक वक्ताओं ने छात्राओं एवं महिलाओं के प्रति सम्मान भाव को जागृत करने के उपाय एवं सुझाव के संबंध में संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरान्त स्कूली छात्राओं ने मुख्य मार्गों से रैली निकाल कर जनजागृति की भावना पैदा की। कार्यक्रम में सीएमओ एसएल अग्रवाल, बीईओ पीएल तिवारी, बीआरसीसी प्रशांत तिवारी, एपीओ अनीस पाण्डेय, प्राचार्य जीएस रोहित, पीसी कोष्ठी, प्रो. बीपी राय, आरपी श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक श्रीमति साधना तिवारी, ज्योति सैनी, विधायक प्रतिनिधि अफजल उस्मानी, राजेश खटीक, विकास ओसवाल, नंदकिशोर भारती, सहित अनेक विभागीय अधिकारी कर्मचारी, पत्रकारगण, छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी शामिल थे।


जागरूक रैली निकाल निकाली 



देवरी। महिला अपराधो की रोकधाम के प्रति संवेदनशीलता जागरूक रैली का अयोजन सहजपुर तिराहे से जनपद पंचायत देवरी कार्यालय प्रागण तक निकाली गई। रैली मे महिला बाल विकास विभाग, शासकीय नेहरू महाविद्यालय, जनपद पंचायत, गर्ल्स स्कूल, नगर पालिका , शिक्षा विभाग आदि से अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिऐ। 

आस एक उम्मीद सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। जनपद पंचायत प्रागण मे जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिमलेश स्ािंह ने महिला के अधिकार एवं सशक्तिकरण की शपश दिलाई। शासकीय नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बीएस द्विवेदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संदेश का वाचन किया। 

कार्यक्रम में एसडीएम व्हीएस द्विवेदी , तहसीलदार वर्मा, सीईओ अमित स्ािंह, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा नेमा, एनएस राजपूत, एकके नेमा, लीना घोस, मीना गोतम, ज्योती जैन, अनिशा कुरेशी, ममता जारोलिया, सरफुन खान, विभा शर्मा, अनवरी खान, गनेसरी सैनी आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...