गुरुवार, 10 जनवरी 2013

बलऊ प्राथमिक शाला की भूमि पर कब्जा

खुरई। ग्राम बलऊ प्राथमिक शाला के प्रधानअध्यापक कामता प्रसाद चौधरी ने तहसीलदार दिनेश शुक्ला से लिखित शिकायत की कि उनकी प्राथमिक शाला की खाली पड़ी भूमि पर गांव के ही दशरथ पिता लक्ष्मण सिंह और शेरसिंह पिता चित्तर सिंह राजपूत ने अपनी बारगा लगाकर कब्जा कर अपने निजी उपयोग में ले रहे है।

कब्जा हटाने को कहने पर धमकी देते हैं। इस मामले की 14 फरवरी 12 में भी शिकायत की जा चुकी है जिसके चलते जमीन की पैमाइश की गई थी लेकिन कब्जा नहीं हटा।  इस संबंध में तहसीलदार दिनेश शुक्ला ने बताया कि शासकीय शालाओं की जमीन पर कब्जा किसी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा इसे तुरंत ही हटाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...