बीना। नगर में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि सिविल कोर्ट परिसर एवं एसडीएम कोर्ट के पास भी ये अपराधी अपने कारनामों को अंजाम देने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि इन्हीं कोर्ट परिसरों के पास कन्या छात्रावास, गर्ल्स कॉलेज एवं एसडीओपी कार्यालय भी स्थित है।
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने कोर्ट परिसर के सामने रखी हुई गुमटियों और टपरों में जमकर तोडफोड़ की। मामले की शिकायत करने वाले पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि उसने बीते शुक्रवार को रात में दुकान बंद कर दी थी। अगले दिन उसकी तथा उसके आसपास के दुकानदारों की दुकानें टूटी फूटी मिली। अन्य दुकानदार नरेन्द्र यादव, चंदे्रश कुशवाहा और देवेन्द्र चौरसिया ने भी अपनी दुकानों में तोडफोड़ की शिकायत दर्ज कराई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें