रविवार, 17 फ़रवरी 2013

सागर के संक्षिप्त समाचार



भार्गव ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन


बीना। पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव रविवार को शाम लगभग 6 बजे बीना आए जहां विधायक निवास पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद नगर में चल रहे विधायक क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट के विजेताओं को उन्होनें पुरूस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होनें आयोजकों तथा खिलाडियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में विधायक डॉ. श्रीमती विनोद पंथी, नीरज साहू, रिक्की जैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


वइक की शाखा का शुभारंभ आज


सागर। नगर में यूनियन बैंक आफ इंडिया की चौथी शाखा का शुभारंभ सोमवार 18 फरवरी को सिविल लाइंस के होटल संगम के परिसर में किया जाएगा। जिसका उद्घाटन जबलपुर क्षेत्र के उप महाप्रबंधक एसके अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

सुनरया का निधन


सागर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं आरएसएस के कार्यकर्ता समाजसेवी नंदकिशोर सुनरया का शनिवार को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। श्री सुनरया अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। श्री सुनरया के निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों में हरनाम सिंह राठौर, डॉ. क्रांत कुमार सराफ, गोविंद जड़िया, रघु ठाकुर, बीके देवलिया, विधायक शैलेन्द्र, एमपी बलैया, गोविंद मुंशी, विष्णु आर्य, रमेश रावत, आलोक मेहता आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...