रविवार, 17 फ़रवरी 2013

AAP ने किया मकानों के तोड़ने का विरोध

सागर। बाघराज वार्ड स्थित किशोर न्यायालय के पास स्थित झुग्गी झोपडी वस्ती में प्रशासन द्वारा बलात तोड़फोड़ कर रहवासियो के मकान बिना उनको सूचित किए एवं बिना उनकी उपस्थिति के (रहवासी मजदूरी पर गए थे) गिरा दिए गए। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा आम आदमी की अवैध पूर्ण तरीके से सम्पत्ति नष्ट कर उनके परिवारो की छत छीनकर गैरकानूनी एवं अमानवीय कार्य किया है। आम आदमी पार्टी सरकार के ध्यान में यह बात लाना चाहती है। उसी खसरा नं. 233 में स्वयं सुरखी विधायक गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा उनके कथित मकान किला कोठी के पीछे 2 से 3 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे में हैं।  सरकार द्वारा बहुवालियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को अनदेखा कर गरीब मजदूर वर्ग की सम्पत्ति को धूल मे मिलाकर उनके बच्चे व महिलाओं को इस कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर कर दिया है। आम आदमी पार्टी बहुबलियो द्वारा किए गए अतिक्रमण की जांच कर कार्यवाही की मांग करती हैं एवं गरीब मजदूरो के मकान तोड़े गए है उनको पुन: स्थापित करा कर उनके नुकसान की भरपाई करने की मांग करता है कार्यवाही नही होने पर अथवा पुन: इस प्रकार की कार्रवाई किए जाने पर आम आदमी पार्टी आन्दोलन पर मजबूर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...