गढ़ाकोटा। शाहपुर की लाल बिल्डंग परिषर में भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अभिषेक भार्गव ने कहा कि प्रत्येक घर से हर समाज से कार्यकर्ता को युवा सम्मेलन में पहुंचाना है। इस उद्देश्य को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। आज का युवा देश की आवाज है। और राजनैतिक रुप से भाजपा में युवाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कार्यकर्ता से एकजुट होकर रहस मेला देखने आएं और युवा सम्मेलन में भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि आज मेरी हैसीयत आपसे है नहीं तो दीपू भार्गव कुछ नहीं था। इस युवा सम्मेलन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। और युवा प्रतिभाओं को भी राज्य स्तरीय मंच मिलेगा। युवाओं को संबोधित करने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आएंगे।
श्री भार्गव ने कहा कि जो मन से युवा है वो भी मेले में सादर आमंत्रित है। बैठक में बृजेश बेतिया ने कहा कि ग्रामीण कार्यकर्ताओं को दिल से अपनी ताकत दिखाने का मौका मिला है। प्रकाश बजाज, रामदास महंत, विक्की जैन, शाहपुर मंडल अध्यक्ष सतीश बजाज ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन आमीन अली ने किया। आभार दिलीप बया ने माना। इस बैठक में ग्राम खैजरा रवोली गिरवर मगरोन, निपानिया, भैंसवाई, हिलगन, ढाना, और शाहपुर क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
अंत में युवा सम्मेलन की विभिन्न जिम्मेदारियां श्री भार्गव द्वारा सौंपी गई। कार्यक्रम में अजमेर सींग, मनोज मेडीकल, चंचल जैन, शानू हर्से सागर, नसीब खान, सीताराम चौधरी, महेन्द्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत यादव, बद्रीप्रसाद भैंसवाई, मनीष जैन, अनुज चौधरी, लयाकत खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता नागरिक बंधु एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें