बीना। शासकीय कन्य महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत 28 दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण शुभारंभ अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ.चंदा रत्नाकर ने कम्प्यूटर ज्ञान को समय की मांग बताया। छात्राओं को बड़ी लगन से कम्प्यूटर का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेने की समझाइस दी।
प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.रश्मि जैन ने शासन द्वारा प्रायोजित अल्प अवधि कौशल विकास प्रशिक्षणों को छात्राओं के भविष्य के लिए सहायक प्रशिक्षणों को छात्राओं के भविष्य के लिए सहायक बताया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को कम्प्यूटर से संबंधित एमएस आॅफिस वर्ड, एक्सेल, पॉवरप्वांइट, इंटरनेट, टेली का ज्ञान कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए महाविद्यालय की 80 छात्राओं ने पंजीयन कराया।
इन पंजीकृत छात्राओं को जवाहरलाल नेहरू कम्प्यूटर संस्थान के निर्देशक अनुज मिश्रा ने कम्प्यूटर का परिचय एवं विशेष जानकारियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रो.सरोज जैन, प्रो.विनय दुबे, प्रो. एके जैन, प्रो.बलराम सिंह, डॉ.निशा जैन, डॉ.उमा लवानियां, डॉ.पीसी, डॉ.सविता सेठी, डॉ.प्रीति श्रीवास्तव, नंदकिशोर रजक, अमरजीतसिंह, संजय, जितेन्द्र, रविन्द्र आदि सभी उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें