खुरई । नगर में चोरियां रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। घरों से नगदी जेवरों और मोटर साईकिलों की चोरियों के साथ अब बड़े चार पहिया वाहनों की चोरियां भी शुरू हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मु.इरफान पिता मु.उस्मान उम्र 32 वर्ष निवासी रानीदुर्गावती वार्ड ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरूवार की रात उनकी मेरून रंग की बुलेरो क्र. एमपी 15 सीए 1880 कीमत लगभग साढे तीन लाख को अज्ञात चोर ले उड़े।
बुलेरो मालिक इरफान ने बताया कि गुरूवार की रात में वे गाड़ी को घर के पास भानू पिता सुरेन्द्र जैन के घर के पास स्थित खाली जगह पर खड़ी कर दी थी। लेकिन सुबह उठकर देखा तो पाया कि गाड़ी नहीं है। आसपास काफी तलाशने के बाद जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें