सागर। नगर पालिक निगम का साधारण सम्मेलन निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी की अध्यक्षता में महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार पार्षदगण, एवं आयुक्त सूर्यभान सिंह की उपस्थिति में निगम सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम के समस्त पार्षगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन दिवस पर शपथ दिलाई। तदुपरांत वंदे मातरम गान के पश्चात परिषद की कार्यवाही के दौरान निर्णय लिए गए।
कार्यालय कलेक्टर (नजूल शाखा) सागर द्वारा नगर पालिक निगम को आवंटित विभिन्न भूमियों की प्रीमियम एवं भू-भाटक राशि जमा करने हेतु पत्र प्राप्त हुआ है। अत: आवंटित भूमियों का भू-भाटक पिछले वर्षो का बकाया रुपए 1,62,46,792 एवं चालू वर्ष रू. 19,64,004 भू-भाटक माफ करने तथा निगम को आवंटित अनुपयोगी भूमियां निरस्त करने के संबंध में महापौर परिषद प्रस्ताव की अनुशंसा सहित विषय के संबंध में निर्णय लिया गया कि भू-भाटक माफ किया जाए। तथा एक कमेटी बनाई जाए जो भूमियों का स्थल निरीक्षण करके रिर्पोंट सौंपेगी। विषय पर चर्चा करते हुए पार्षद राज बहादुर सिंह नरेश यादव एवं ओमप्रकाश दुबे ने जानकारी चाही कि निगम की कितनी भूमि है। आयुक्त ने विषय के संबंध में परिषद को अवगत कराया।
राजीवनगर कालोनी शिवाजीनगर वार्ड सागर के आवंटियों के रजिस्ट्री हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे है। अत: नगर सुधार न्यास के समय के आवंटियों ( जुलाई 1995 के पूर्व ) की रजिस्ट्री/ नामांतरण किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया कि विषय को अगली परिषद की बैठक में लाया जाए। महापौर परिषद प्रस्ताव द्वारा अम्बेडकर वार्ड स्थित मंगलगिरी के पास अम्बेडकर पार्क को यथास्थिति में निजी, संस्था द्वारा आफर आमंत्रित किए जाने के संबंध में अनुशंसा की गई है।
अत: विषय के संबंध में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण जानकारी के साथ विषय अगली परिषद में लाया जाए चर्चा में राज बहादुर सिंह, नरेश यादव, बलराम घोषी, शैलेन्द्र ठाकुर ने भाग लिया। महापौर परिषद प्रस्ताव क्र. 21- 14 दिसंबर 2012 द्वारा राजघाट परियोजना स्थित रेस्ट हाऊस को यथास्थिति में निजी अथवा संस्था द्वारा आफर आमंत्रित करने के संबंध में अनुशंसा की गई है। विषय को अगली परिषद की बैठक में लाए जाने का निर्णय लिया गया।
मंगल भवन निर्माण हेतु निगम परिषद प्रस्ताव क्र. 4- 30 मार्च 2012 द्वारा मोतीनगर स्थित कांजी हाऊस की भूमि पर मंगलभवन निर्माण हेतु डीपीआर तैयार किए जाने का निर्णय लिया गया था। महापौर परिषद में हुई चर्चा के अनुसार, नगर विकास के संबंध में कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक दिनांक 2 नवंबवर 2012 में प्रदत्त सुझावों के अनुसार मंगल भवन के निर्माण स्थल हेतु पहली प्राथमिकता खेल परिसर के सामने जिला सहकारी बैंक के बाजू वाली जगह को एवं दूसरी प्राथमिकता कांजी हाउस वाली भूमि को दिए जाने के संबंध में बनी थी।
अत: स्थल चयन उपरांत चिन्हित स्थल की डीपीआर तैयार कराए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया कि आयुक्त इस संबंध में कलेक्टर सागर से चर्चा कर निर्णय लें। राहतगढ़ बस स्टैंड पर निर्मित दुकानों की नीलामी में दुकान क्र.11,18 एवं 35 हेतु महापौर परिषद प्रस्ताव क्रमांक -3 5 अक्टूबर 2012 द्वारा अधिकतम बोली की स्वीकृति दी गई एवं शेष दुकानों के आवंटन हेतु 20वीं बार खुली नीलामी द्वारा दुकान क्रं. 40, 41, 48, 13, 62, 12, 51, 22, 10, 14, 45 एवं 46 कुल 12 दुकानों के लिए आफसेट कीमत से अधिक दर पर प्राप्त बोली महापौर परिषद प्रस्ताव द्वारा स्वीकृति दी गई। विषय पुष्टि की गई।
नगर विकास शाखा की प्रायवेट बस स्टैंड स्थित 21 दुकानों में से रिक्त तीन दुकान क्र. 1, 2 व 6 के लिए निविदा आमंत्रित की गई। जिसमें मात्र दुकान क्रमांक 2 के लिए तीन निविदाएं प्राप्त हुई। जिसमें अधिकतम निविदा मोहम्मद रिजवान की रुपए 4,32,500 की प्राप्त हुई जो आफसेट कीमत से 10.05 प्रतिशत अधिक रही, महापौर परिशद प्रस्ताव क्र. 31 14 दिसंबर 2012 द्वारा अधिकतम बोली की स्वीकृति दी गई। विषय की पुष्टि की गई।
महापौर परिषद प्रस्ताव क्र.- 9 14 दिसंबर 2012 के अनुसार नगर पालिक निगम कर्मचारियों को मेडीकल भत्ता रू. 100 की वृद्वि करते हुए रू. 300 प्रतिमाह प्रदाय किए जाने की स्वीकृति की पुष्टि की गई। योजना शाखा के अंतर्गत संचालित की जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे-राष्ट्रीय परिवार सहायता, इंदिरा गांधी वृद्वा एवं विधवा पेंशन तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस प्रकार कुल 155 प्रकरण की परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में स्वीकृत किए गए, परिषद द्वारा पुष्टि की गई। कांग्रेस पार्षद परिषद की बैठक में अनुपस्थित रहे। चर्चा में पार्षद राज बहादुर सिंह, नरेश यादव, बलराम घोषी, धमेन्द्र खटीक, महेश अहिरवार, अ.नईम खान, शैलेन्द्र ठाकुर, याकृति जड़िया, ओमप्रकाश दुबे आदि ने भाग लिया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें