सोमवार, 24 दिसंबर 2012

तिली अस्पताल की बाथरूम में गैंगरेप: अस्पताल के स्वीपरों ने ही लूटी आवरू

सागर। जिला अस्पताल की बाथरूम में अस्पताल के स्वीपरों द्वारा एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अपनी बच्ची का इलाज कराने अस्पताल आई थी। पुलिस ने तीनों स्वीपरों को गिरफ्तार कर कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बंडा क्षेत्र के विनायका की महिला ने गोपालगंज थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार की शाम करीब 6 बजे जब वह जिला अस्पताल की टोयलेट में प्रसाधन के लिए गई तो अस्पताल के तीन अस्वीपर राहुल पिता प्यारेलाल बाल्मीकि उम्र 24 वर्ष, शनि पिता भवानी एवं सचिन पिता कन्हैयालाल ने उसके साथ बलात्कार किया।

मुंह पकड़कर किया दुष्कृत्य


पीड़ित महिला ने थाने में बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आरोपियों ने बेखौफ होकर उसके साथ बलात्कार किया। जब वह बाथरूम में गई तो पीछे से एक स्वीपर आया और मुंह दबा लिया इसके बाद अन्य दो स्वीपरों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कृत्य किया। घटना के बाद पीड़ित महिला सहम गई। शनिवार की रात वह अपने पति से कुछ भी नहीं बोल पाई। महिला डरी हुई थी। घटना की जानकारी उसने सुबह अपने पति को बताई।

बच्ची के इलाज के लिए आई थी महिला


जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला बण्डा थाना क्षेत्र के विनायका की रहने वाली है। कुछ दिन पहले उसके 5 वर्ष की बच्ची आग से झुलस गई थी जिसकों इलाज के लिए जिला अस्पताल में 13 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। उन्हें नहीं पता था कि भरी अस्पताल में दरिंदे उसके साथ ऐसा सुलूक करेंगे।

सफाई कर्मचारियों ने धमकाया


पीड़ित महिला के पति ने बताया कि शनिवार की शाम जब उसकी पत्नी के साथ दुष्कृत्य किया गया था, तब उन्होंने वर्न वार्ड के लोगों एवं तिली अस्पताल की चौकी में जानकारी दी थी। रविवार को पीड़ित महिला ने सफाई करने आए कर्मचारियों की तरफ इशारा करके अपने पति को बताया था कि यही वह लोग हैं जिन्होंने उसकी आबरू लूटी है। तो महिला के पति ने जब उन युवकों से बातचीत की तो सफाई कर्मचारी ने पति पर ही झाडू फेंककर मारा। सफाई कर्मचारी पीड़ित परिवार को धमकाते रहे जब पीड़ित परिवार को कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझा तो महिला अपनी पति के साथ गोपालगंज थाने आई और अपनी आपबीती सुनाई।

कहां है कानून व्यवस्था


तिली अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर दरिंदों द्वारा क्रूरता पूर्वक महिला की असमत लूटने से यह स्पष्ट हो जाता है कि तिली अस्पताल भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। कहने को तो जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था के एक पुलिस चौकी है। लेकिन जब महिला की इज्जत तार-तार हो रही थी तो चौकी में तैनात पुलिसकर्मी कहां थे। वार्ड की नर्सें, डॉक्टर और अन्य जिम्मेदार लोगों का ध्यान इस ओर क्यों नहीं गया। फिलहाल अभी तक किसी पर कार्रवाई की खबर नहीं है।

सीएसपी को लगाई फटकार


मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन फनन में आई जी पंकज श्रीवास्तव ने शाम 6 बजे एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया  जिसमें पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित महिला का मेडीकल कराया गया है। जांच आने पर आगे की कार्रवाई होगी। इसी बीच जब आईजी ने सीएसपी प्रमोद सोनकर को बुलाकर उनसे घटना के बाद सीएसपी द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में पूछा तो सीएसपी ज्यादा कुछ बोल नहंी पाए। इसके बाद पंकज श्रीवास्तव ने सीएसपी को जमकर फटकार लगाई। जिससे सीएसपी प्रमोद सोनकर का मुंह उतर गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...