बीना। कानूनगो वार्ड में वंदना होटल के पास गली में धनौरा सोसायटी अध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर के निवास के सामने पानी निकासी का माध्यम न होने के कारण लोगों के घरों का पानी एकत्रित होकर जमा हो रहा है।
गली की स्थिति एक नाले के रूप में तबदील हो गई है। गंदा पानी भरे होने के कारण मच्छरों का प्रकोप यहां बढ़ गया है और गंदी बदबू भी आने लगी है जिससे यहां के वाशिंदों का रहना दुश्वार हो गया है। यहां के निवासियों ने कई बार वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका को भी इस बात की शिकायत की है किंतु नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका अध्यक्ष भी इसी वार्ड की निवासी हैं इससे चिराग तले अंधेरा जैसी कहावत सिद्ध हो रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें