खुरई। मालथौन थाना अंतर्गत ग्राम ललोई निवासी किशोर सिंह पिता गनपत उम्र 28 वर्ष 9 दिसम्बर से लापता था। 14 दिसम्बर को उसकी मोटर साईकिल एमपी 15 एमसी 0317 पलेथनी ढावा के पास मिली थी। गांव के लगभग 50 लोगों ने जब जंगल में ढूंढा तो उसका शव 15 दिसम्बर को पलेथनी गांव के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था।
वह अपनी सफेद रंग की शर्ट से ही लटका था। उसकी शर्ट और बनियान पर खून के निशान थे गांव वालों ने बताया कि उसके कमर के पास घावों से खून बह रहा था जो जमीन पर टपक रहा था। उसके हाथों पर से चमड़ी भी खुर्ची हुर्ह थी। घटनास्थ्ल पर पड़े उसके मोबाईल पर भी खून लगा हुआ था। खास बात यह भी है कि शर्ट में उपर और गले में कई कई गठाने लगाई गईं थी। बरोदिया कलां चैकी में उसका मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी।
हत्या की आशंका
पुलिस इस मामले को आत्महत्या का मान रही है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों ने शर्ट पर खून और घटना स्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताते हुए डाक्टरों के पेनल से पोस्ट मार्टम कराने की बात कही थी। सागर के डाक्टरों ने भी जब पोस्टमार्टम में रूचि नहीं दिखाई तो कलेक्टर द्वारा भोपाल से कराये जाने के लिए भिजवाया।
जहां डॉक्टर अशोक और बांदरी पीएससी के डाक्टर श्रीवास्त की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डाक्टर श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और घटना स्थल की स्थिकि के बाद अधिकारी मौत के कारणों का खुलास करेगी। ऐहतयात के तौर पर बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है।
परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि किशोर सिंह को जुआ खेलने की आदत थी और बड़े दावों के जूआ खेलता था। उसके साथ अमूमन दो या अधिक साथी रहते थे लेकिन उस दिन किसी और के साथ होने के कारण पुराने साथियों को साथ लेकर नहीं गया था।
जिस साईंराम ढाबा के पास उसकी मोटर साईकिल मिली थी उसके संचालक चालीराजा ने ग्रामीणों के अकेले जंगल में जाने की बात बताई थी जबकि कुछ चश्मदीदों ने ग्रामीणों को उसके साथ एक और होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट और घटना स्थल के आधार पर अधिकारी ही इसका खुलासा करेंगे।
जबकि परिजनों का कहना है कि उसने ज्यादा पैसे जीते होंगे तो पैसे के लिए हत्या की गई होगी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूंछताछ के लिए कुछ युवकों लेकर गई थी लेकिन खुरई एसडीओपी केसी आर्य ने इसमें कुछ भी कहने से मना कर दिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें