सागर। मप्र स्वर्णकार समाज कल्याण समिति की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष राजेश वर्मा के मुख्य आतिथ्य, रामेश्वर चौधरी की अध्यक्षता एवं विष्णु आर्य की उपस्थिति में संपन्ना हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश वर्मा ने समाज के युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण की जानकारी दी।
रामेश्वर चौधरी ने सामूहिक सम्मेलन का प्रस्ताव रखा। योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि समाज के सभी वर्ग को एक मंच पर एकत्र होना चाहिए। अध्यक्ष रवि कुमार सोनी ने युवाओं को सामाजिक कार्यो के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उपाध्यक्ष राजेश बिछुआ ने कहा कि प्रांतीय सरकार सामूहिक विवाहों के आयोजन की जिम्मेदरी समाजों को सौंपे। बैठक को मदन सोनी, रणछोरी लाल, दिलीप जिझौतिया, रज्जन हटा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुरारी लाल, बद्री, कन्हैया जड़िया, परसु, गोविंद, संजीव, महादेव सोनी, निमित जड़िया, राजू सोनी, प्रशांत सासोनी, मुन्नाा लाल आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें