बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

उपभोक्ता संरक्षण पर शालेय छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता

सागर। राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण विषय पर शालेय छात्र-छात्राओं के लिए राज्य स्तरीय पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों को 28 फरवरी तक निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।

चयन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित तीन प्रविष्टियाँ जिला आपूर्ति नियंत्रक, आपूर्ति अधिकारी के माध्यम से खाद्य संचालनालय को 5 मार्च तक भेजने को कहा गया है। चयनित प्रविष्टियों को विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस 15 मार्च को राज्य स्तरीय आयोजन में पुरस्कृत किया जाएगा। 

प्रतियोगिता के लिए समयबद्ध कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। स्कूलों में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता 28 फरवरी तक तथा जिला खाद्य कार्यालय में प्रविष्टियों की प्राप्ति 2 मार्च तक जमा होगी। प्रविष्टियों का जिला स्तरीय चयन 3 मार्च तक कर खाद्य संचालनालय को 5 मार्च तक जमा करवाई जा सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...