बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

रेलमंत्री से की शिकायत

सागर। रेल सेवा सुधार समिति के सदस्यों ने कुंभ यात्रियों के लिए हो रही परेशानी के संबंध में रेलवे प्रशासन को जवाबदार ठहराया है। इसके अलावा खुली मालगाड़ी में यात्रियों के बैठने और इलाहाबाद में हुई दुर्घटना के संबंध में पीएम व रेलमंत्री से लिखित शिकायत भी की है।

समिति अध्यक्ष रवि सोनी ने बताया कि समिति ने कुंभ मेला आरंभ से समापन तक भोपाल एवं कोटा से इलाहाबाद के लिए दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की थी। इसके अलावा बीना-कटनी पैसेंजर को इलाहाबाद तक बढ़ाने, कामायनी, क्षिप्रा एक्सप्रेस में बोगियां बढ़ाने और भागलपुर- अजमेर एक्सप्रेस का सागर में स्थाई ठहराव प्रारंभ करने के सुझावों को पश्चिम मध्य रेल जोन जबलपुर प्रबंधन ने नजर अंदाज किया। 

इस कारण तीर्थयात्री अपनी जान जोखिम में डालकर ९ फरवरी को खुली मालगाड़ी में यात्रा करने को मजबूर हुए। इसकी शिकायत हमने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री से की है। सचिव राजेश बिछुआ ने कहा कि रेल सुविधाओं का समान बंटवारा होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...