बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

जिला बनाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खुरई। जिला बनाओ संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कमल सोलंकी को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि सागर जिले की सबसे बड़ी तहसील जिसे बने 100 वर्ष से भी अधिक समय हो गया है। जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा वर्ष 1992 से जिला बनाओ को लेकर नियमित रूप से मांग की जा रही है।

परंतु इसके पूर्व में कई राजनैतिक दलों व सत्ताहीन सरकारों ने आश्वासन तो दिया, परंतु आज दिनांक तक खुरई जिला नहीं बनाया गया, न ही किसी राजनैतिक दल से उचित एवं न्यायपूर्ण कदम नहीं उठाया गया है। संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला बनाओ के साथ-साथ बायपास रोड की भी मांग उठाई है। खुरई तहसील में जिला बनाओ को लेकर समस्त विभाग उपस्थित होने के बावजूद भी क्यों उपेक्षा की जा रही है। नगर के सभी संगठनों ने जिला बनाओ संघर्ष समिति का समर्थन करते हुए जिला बनाने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में   राजेश पाण्डेय, विजय सोलंकी, हरिओम मेसन, अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह, हरिशंकर त्रिपाठी, सुबोध श्रीवास्तव, सीताराम साहू, राजुल सेन सहित संघर्ष समिति के कार्यकर्ता शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...