दीक्षा समारोह संपन्न
सागर। वर्णीकालोनी जैन मंदिर में विराजमान आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या अर्थिका रत्न प्रभावनामति माता जी, भावनामति माता जी का 24 वां दीक्षा समारोह इंदौर से आए तरूण भैया के निर्देशन में आरंभ हुआ। महापूजा अशोक जैन एवं उनके परिवार ने की। दीक्षा समारोह में अशोकनगर गुना, खुरई बीना, जरूआखेड़ा, विभिन्न अंचल से आए भक्तों ने भाग लिए।
पासपोर्ट निरस्त करने की तैयारी
सागर। युवा कांग्रेस नेता अभिषेक दुबे की हत्या के आरोपी डॉ. पीएस ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को पुलिस ने उनके पासपोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई की है ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें। गौरतलब है कि शादी समारोह में उनकी बंदूक से चली गोली ने युवा कांग्रेस नेता अभिषेक दुबे की जान ले ली थी तभी से डॉ. ठाकुर फरार हैं। पुलिस जगह-जगह उनकी तलाश कर रही है। उनके बैंक खाते भी सीज कर दिए गए हैं। बुधवार को पुलिस ने पास्पोर्ट निरस्त करने के लिए आवेदन दिया है।
हड़ताल से कारोबार प्रभावित
सागर। 11 यूनियनों के हड़ताल के मद्देनजर सागर में भी बैंके बंद रही। जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। बैंकों में कार्य करवाने के लिए आवेदक यहां वहां भटकते रहे। बैंक इंश्योरेंश, डॉक, इनकम टेक्स, बीएसएनएल सहित कई कार्यालयों में काम काज ठप रहा।
बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण की बैठक 23 को
सागर। प्रदेश सरकार द्वारा गठित बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण की आगामी बैठक 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी। स्थानीय कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में 23 फरवरी को अपरान्ह 3.30 बजे से उमेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्राधिकरण के सीईओ एवं उपायुक्त विकास राजेश राय ने सर्वसंबंधितों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
दो परिवार पेंशन लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों की विधवा को भी दो पेंशन देय होगी
सागर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गजराजसिंह यादव ने जिले में निवासरत सभी पूर्व सैनिकों-विधवाओं को सूचित है कि प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (पेंशन) द्रौपदी घाट इलाहाबाद से जारी पंजी क्र. 504 - 17 जनवरी 2013 के अनुसार जो भूतपूर्व सैनिक दो पेंशन प्राप्त कर रहे थे, उनकी विधवाओं को भी दो परिवार पेंशन (एक आर्मी की तरफ से तथा दूसरी अन्य सेवा से) दिनांक 24 सितंबर12 से प्राप्त करने की पात्रता है। अधिक जानकारी के लिए प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा द्रौपदी इलाहाबाद की बेबसाइट देखी जा सकती है।
सैनिकों के पुत्र-पुत्रियां रियायती दर पर देहरादून में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे
सागर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गजराजसिंह यादव ने सागर जिले में निवासरत समस्त पूर्व सैनिको, विधवाओं, युद्ध विधवाओं एवं सेवारत सैनिकों को सूचित किया जाता है कि जिनके पुत्र, पुत्रियां देहरादून स्कूल में शिक्षा ग्रहण करना चाहते है उनके लिए समरफील्ड रियायती दर पर शिक्षा प्रदान करता है । विशेष जानकारी के लिए बेबसाइ पर देखा जा सकता है।
केसली में अन्त्योदय मेला आज
सागर। राज्य सरकार के निदेर्शानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थल पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में अन्त्योदय मेलों के आयोजनों का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में आज 21 फरवरी को केसली विकासखण्ड मुख्यालय केसली में खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला आयोजित किया गया है।
खादिमुल हुज्जाज के आवेदन-पत्र 7 मार्च तक आमंत्रित
सागर। हज-2013 के लिए मध्यप्रदेश से खादिमुल हुज्जाज के चयन के लिए आवेदन-पत्र 7 मार्च तक आमंत्रित किए गए हैं। कमेटी अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के अनुसार विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के निदेर्शानुसार इसके लिए स्टेट हज-कमेटी द्वारा खादिमुल हुज्जाज का चयन किया जाएगा। आवेदन-पत्र स्टेट हज-कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 5 जरूरतमंदो को आर्थिक मदद
सागर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जिले के 5 जरूरतमंद व्यक्तियों को उपचार हेतु 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अपने स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की है। अधीकृत जानकारी के अनुसार जिले की रहली तहसील अंतर्गत चरहाई बाजार रहली निवासी रविकुमार नेमा को उपचार हेतु 15 हजार रुपए, नदी मुहल्ला रहली निवासी श्रीमती कांती भार्गव को जवाहरलाल नेहरू कैंसर हास्पिटल भोपाल में इलाज कराने हेतु 50 हजार रुपए, खुरई तहसील अंतर्गत ग्राम दलपतपुर निवासी श्रीमती रामकली को 5 हजार रुपए, अम्बेडकर वार्ड गढ़ाकोटा निवासी नीरज कुमार को उनकी माता के उपचार हेतु 10 हजार रुपए तथा गोपालगंज सागर निवासी रामनारायण दीक्षित को उपचार हेतु 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की गई है।
प्रतिभा किरण योजना में सागर संभाग के पांच महाविद्यालयों को राशि आवंटित
सागर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभा किरण योजना में सागर संभाग के 5 महाविद्यालय को 1 लाख 93 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। योजना में शहरी क्षेत्र की बारहवीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। तद्नुसार शासकीय छत्रसाल पीजी महाविद्यालय पन्ना को 15 हजार, बीना को 50 हजार, गढ़ाकोटा को 72 हजार, कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर को एक लाख 50 हजार तथा टीकमगढ़ को 6 हजार रुपए आवंटित किए गए है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें